Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली में पढ़ रहे जम्मू और कश्मीर के छात्रों से बातचीत की

जम्मू और कश्मीर के युवाओं को केन्द्र सरकार के हाल के निर्णायक फैसले के कारण राज्य में उत्पन्न नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए : डॉ. जितेन्द्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2019

Last updated on: Aug 29, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के इलाकों के नई दिल्ली में पढ़ रहे छात्रों के साथ आज बातचीत की।डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के निर्णायक कदम पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के युवाओं को इस कदम से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों से जमीनी जानकारी मिलना सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह की बैठकें नियमित आधार पर भविष्य में भी होंगी। ताकि जमीन पर हो रहे विकास की गति के बारे में राज्य के युवकों से जानकारी मिल सके।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की बातचीत और छात्रों से प्राप्त जमीनी जानकारी से निहित स्वार्थों वाले व्यक्तियों द्वारा फैलाई जा रही ऐसी मनगढ़ंत बातों को खत्म किया जा सकता है कि भारत का हिस्सा होने के नाते जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद-370 अनिवार्य है और राज्य के युवक इस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी कुछ तत्वों द्वारा गलत व्याख्या करने और नकारात्मक प्रचार के कारण जम्मू कश्मीर के युवा विकास के लाभ से वंचित रहे गए जो देश के अन्य भागों के युवाओं के लिए उपलब्ध थे। अनुच्छेद-370 की मौजूदगी के कारण राज्य आतंकवाद से घिरा रहा। अब समय आ गया है जब जम्मू-कश्मीर के युवाओँ को वास्तविकता समझनी चाहिए और देश के विकास और वृद्धि का हिस्सा बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि अब युवाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोजगार के अवसर, वेतन मान का बेहतर ढांचा और केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों को लाभ उपलब्ध होंगे। धर्म-जाति और संप्रदाय के भेदभाव के बिना यह लाभ दिए जाएंगे। 

डॉ. सिंह ने युवकों को कड़ी मेहनत करने और उनके लिए उपलब्ध लाभों का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवकों को अपने दिमाग से हर तरह का भय निकाल देना चाहिए।डॉ. सिंह ने कहा कि अनुच्छेद-370 जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधा थी। उन्होंने आईआईटी जम्मू का उदाहरण दिया जिसकी केन्द्र ने मंजूरी दी थी। लेकिन राज्य में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण उसे निदेशक नहीं मिल सका। इसी तरह की स्थिति एम्स के साथ भी हुई। आईआईएम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि छात्र बेहतर अवसरों की खोज में राज्य से चले जाते थे क्योंकि बाहरी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता था और जम्मू-कश्मीर में उद्यम शुरू नहीं कर सकता था। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि यह स्थिति अब बदलेगी।डॉ. सिंह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के युवाओं का आईक्यू स्तर अधिक है लेकिन वह अवसरों से वंचित है। उनमें मौजूद अन्तर्निहित संभावनाओं को बाहर निकालने की जरूरत है।बातचीत के दौरान छात्रों ने राज्य में उनके क्षेत्र में विकास के अभाव से जुड़े उदाहरण दिए और बताया कि किस प्रकार बेहतरी के लिए बदलाव की शुरुआत हो रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के छात्रों को सरकार के सहयोग के लिए मंत्री महोदय को धन्यवाद दिया जिसके कारण उन्हें प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रमुख विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जिनमें नए मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्गों, बैंक शाखाओं, स्कूलों आदि को खोलना शामिल है जो इससे पहले एक स्वप्न था।छात्रों ने आशा व्यक्त की कि राज्य से विस्थापित लोगों को एक बार फिर अपनी जड़ों में वापस जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि अनुच्छेद-370 के समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामाजिक-आर्थिक विकास देखने को मिलेगा और लोग आतंकवाद की बुराई से मुक्त हो सकेंगे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD