Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब के पहले धार्मिक स्थल पूजा सामग्री वाहन को हरी झंडी देकर किया रवाना

शहर के सभी धार्मिक स्थलो से पूजा सामग्री इक्ट्ठा करके उसे मैनेज कर बनाई जाएगी खाद

Listen to this article

5 Dariya News

मोहाली , 26 Aug 2019

Last updated on: Aug 26, 2019, 00:00 IST

श्री गणेश महोत्सव कमेटी मोहाली की ओर से ऐसा वाहन तैयार किया गया है जो कि शहर के सभी धार्मिक स्थलो पर जाकर पूजा सामग्री जिसमें फूल, पत्ते, को इक्ट्ठा करेगा और बाद में उस सारी पूजा सामग्री  को मैनेज कर उसकी खाद बनाई जाएगी। पूजा सामग्री से तैयार होने वाली खाद कमेटी की ओर से मुफ्त में लोगों को तथा मंदिर कमेटियों को दी जाएगी ताकि वो अपने गार्ड्न में इस खाद का इस्तेमाल करके पर्यावरन को बचाने में अपना सहयोग डाल सकें। कमेटी की ओर से बनाए गए इस स्पेशल वाहन को कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया है। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि कमेटी की ओर से बहुत अच्छा प्रयास किया गया है। इससे जहां लोग पूजा सामग्री को इधर-उधर या पानी में नहीं फेंक सकेंगे और साथ ही पूजा सामग्री का अपमान भी नहीं होगा। बल्कि इस पूजा सामग्री को मैनेज करने से पर्यावरन को बचाने में भी मदद मिलेगी। सिद्धू की ओर से इस कार्य के लिए कमेटी के चेयरमेन रोमेश दत्त, अध्यक्ष विशाल शर्मा तथा अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए उनके अनोखे प्रयास के लिए उनकी प्रशंसा भी की। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर ऋषभ जैन, श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विके वैद, चेयरमेन मनोज जोशी, श्री गणेम महोत्सव कमेटी के सदस्य राजीव दत्त, शेलेंद्र आंनद, नवीन जिंदल, तेजिंदर ऐरी, मनोज मक्कड़, नितीश विज, प्रवीन शर्मा, गुरनाम सिंह बिंद्रा, गौरी शंकर सेवा दल के अध्यक्ष रमेश कुमार निकु, रजनीश नागपाल आदि मौजूद थे।   

पूजा सामग्री को मैनेज कर केंचुआ खाद बनाई जाएगी

श्री गणेश महोत्सव कमेटी के चेयरमेन रोमेश दत्त ने कहा कि शहर के धार्मिक स्थलो से एकत्र की गई पूजा सामग्री को मैनेज कर श्रृद्धा के अनुसार केंचुआ खाद बनाने के लिए मैनेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद के पिट बनाने के लिए नगर निगम मोहाली के वेस्ट मैनेजमेंट टीम का सहयोग भी लिया जाएगा। ताकि स्पेशल केंचुओं से लैस पिट बना कर उसमें यह सामग्री डाली जाए। इतना ही नहीं उन्होंनेे बताया कि जो खाद तैयार होगी उसे मुफ्त में लोगों को या मंदिर कमेटियोंे काे अपने यहां के गार्डन में डालने के लिए दिया जाएगा।

 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD