Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

शहीद विक्रम बत्तरा कॉलेज में 2.74 करोड़ से होंगे विभिन्न कार्य: बुटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 22 Feb 2014

Last updated on: Feb 22, 2014, 00:00 IST

शहीद विक्रम बत्तरा कॉलेज, पालमपुर में एक करोड़ 73 लाख से कर्मचारी आवास कॉलोनी व कैंटीन, एक करोड़ से खेल मैदान तथा 1 लाख 50 हजार से कॉलेज में इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी। यह घोषणा हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री बीबीएल बुटेल ने कॉलेज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुये दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को राज्य में उच्च शिक्षा विशेषकर तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा प्राप्ति के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विकास और विस्तार के लिये बजट में 4282 करोड़ का प्रावधान रखा गया है । बुटेल ने कहा कि पालमपुर क्षेत्र के विकास में धन की कमी आडे नहीं आने दी जायेगी। 

उन्होंने कहा कि पालमपुर गुरूद्वारा से निहंग टिक्का की होल्टा बाई पास की सडक़ की योजना तैयार की जा रही है, इस सडक़ के निर्माण से जहां पालमपुर में यातायात व्यवस्था में सहायता मिलेगी वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बीबीए और बीसीए कक्षाओं के लिये भी भवन की व्यवस्था की जायेगी। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि बस स्टैंड से कॉलेज तक विद्यार्थियों के आने जाने के लिये बस चलाई जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिये कि एक माह के भीतर कॉलेज कंटीन को तैयार किया जाये।इससे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने शहीद विक्रम बत्तरा, शहीद सौरभ कालिया तथा शहीद सुधीर वालिया को पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री निर्मल सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण शर्मा, सचिव आशीष बुटेल, वीना बुटेल, पीटीए अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, कांगडा केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष संजीव राणा, प्रदेश शिकायत निवारण समिति से त्रिलोक कपूर, संतोष, ऋषि सहित गणमान्य लोग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD