Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Aug 2019

Last updated on: Aug 11, 2019, 00:00 IST

भारत सरकार का परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) नई दिल्ली के न्यू मोतीबाग के रिक्रियेशन क्लब में गैर-बिजली एप्लीकेशनों के लिए डीएई स्पिन-ऑफ टेक्नोलॉजिज पर एक दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन आज यहां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। प्रदर्शनी दो दिनों (11 - 12 अगस्त, 2019) तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।प्रदर्शनी भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी), राजा रमन्ना उन्नत प्रौद्योगिकी केन्द्र, इन्दौर एवं परमाणु ऊर्जा विभाग (बीएई) की अन्य इकाइयों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों को कवर कर रही है जो स्वास्थ्य, कृषि, जल, खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में रोजमर्रा के जीवन में आम लोगों के लिए उपयोगी हैं।

प्रदर्शनी के विवरण निम्नलिखित हैं :-

स्वास्थ्यः स्वास्थ्य क्षेत्र में तीन वर्ग हैं- (i) रेडियो फार्मास्युटिकल्स का विकास (ii) उत्पादन एवं वितरण (iii) डाइग्नोसिस के लिए इसका कार्यान्वयन एवं थेयराप्युटिक एप्लीकेशन। कैंसर का उपचार टाटा मैमोरियल हॉस्पिटल (टीएमएच), जो डीएई का एक पूर्ण रूपेण स्वायतशासी समर्थित संस्थान हैं, कैंसर रोगियों को व्यापक उपचार उपलब्ध कराता है। टेली-ईसीजी, भाभा ट्रोन-एरेडीएशन टेलीथिरेपी मशीन, तपेदिक एवं कैंसर की जांच के लिए चिकित्सकीय उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है।

कृषिः डीएई ने देशभर में स्थानीय मौसम स्थितियों के अनुकूल परिवर्तन लाने के द्वारा 44 उच्च उपज देने वाली बीच किस्मों का विकास किया है। डीएई ने बायोस्लज से उर्वरक उत्पादन की प्रौद्योगिकियों का भी विकास किया है और जैविक खेती को प्रोत्साहित करता है। रोग प्रतिरोधी, निम्न परिपक्वता अवधि और उच्च उपज देने वाली फसलों को किसानों द्वारा अच्छी तरह स्वीकार किया गया है। “आकृति” कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण युवकों को ग्रामीण प्रौद्योगिकियों को भी उपलब्ध कराया गया है।

जलः डीएई ने विभागीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वच्छ जल हेतु प्रौद्योगिकियों का विकास किया गया है और उपोत्पाद के रूप में कई तकनीकों का भी विकास किया है जिनमें अलट्रा-फिल्ट्रेशन मेमब्रेन, आरो मेमब्रेन, मल्टीस्टेज फ्लैश वाष्पीकरण एवं रेडियो ट्रेसर्स पर आधारित वाटर हाइड्रोलॉजी में एप्लीकेशन्स शामिल हैं। पीने के पानी से सभी प्रकार के प्रदूषणों को हटाने के लिए निम्न लागत जल फिल्टरों को भी प्रदर्शित किया गया है।

पर्यावरणः डीएई प्रौद्योगिकियां स्वच्छ भारत मिशन के लिए कई एप्लीकेशन प्राप्त कर रही हैं जहां बायो-मिथेनाइजेशन एवं अर्बन स्लज हाइजिनेशन प्रौद्योगिकियां को देश भर में तैनात किया गया है। “निसारग्रुणा” संयंत्र रसोई खाद्य अपशिष्ट एवं कृषि बाजारों के हरित सब्जी अपशिष्टों को व्यवस्थित कर मिथेन गैस बनाने का एक बायो-मिथेनाइजेशन संयंत्र है जिसका उपयोग कुकिंग / बिजली उत्पादन या बॉयोगैस वाहनों के परिचालन के लिए किया जा सकता है। यह संयंत्र बुचड़खानों से पशु अपशिष्ट को भी प्रबंधित कर सकता है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के दौरान श्री राकेश गुप्ता ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि ऐसी प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये प्रौद्योगिकियां आम लोगों के लिए उनके रोजमर्रा के जीवन में सहायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अधिकारी अभिमत नेताओं के रूप में काम करते हैं इसलिए उन्हें प्रदर्शनी का दौरा करना चाहिए और इन प्रौद्योगिकियों को समझना चाहिए। श्री गुप्ता ने जोर देकर कहा कि ऐसी प्रौद्योगिकियों को बड़े पैमाने पर पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए।

डीएई के सचिव डॉ. के. एन. व्यास ने कल प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा की। डीएई के पूर्व सचिव डॉ. अनिल काकोदकर एवं डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन भी  इस अवसर पर उपस्थित थे। डीएसटी के पूर्व सचिव एवं परमाणु ऊर्जा आयोग के सदस्य डॉ. बी. रामा राव ने भी एनपीसीआईएल के सीएमडी श्री एस. के शर्मा के साथ प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD