Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राष्ट्रीय बाल भवन में भारतीय वायुसेना स्वागत-प्रचार मंडप का उद्घाटन किया

आधिकारिक मोबाइल गेमिंग ऐप ‘इंडियन एयरफोर्सः ए कट अबव’ की शुरूआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jul 2019

Last updated on: Jul 31, 2019, 00:00 IST

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल भवन में भारतीय वायुसेना स्वागत-प्रचार मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ (पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएम और एडीसी) उपस्थित थे। छात्रों को भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के संबंध में भारतीय वायुसेना ने यह मंडप लगाया है।2500 से अधिक बच्चों और अध्यापकों के समूह को संबोधित करते हुए श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि राष्ट्रीय बाल भवन बच्चों के लिए प्रेरणा स्थल है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे देश प्रेम की भावना विकसित करें। श्री निशंक ने कहा कि भारत एक महान देश है और भारतीय वायुसेना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि राष्ट्रीय बाल भवन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए।मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि भारत को ऐसे छात्र स्वयं सेवियों की आवश्यकता है, जिन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। श्री निशंक ने आशा व्यक्त की कि छात्र भारत के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और नेतृत्वकारी भूमिका निभाएंगे।उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय बाल भवन के कला प्रभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एयर चीफ मार्शल श्री बी.एस. धनोआ ने आधिकारिक मोबाइल गेमिंग ऐप ‘इंडियन एयरफोर्सः ए कट अबव’ की शुरूआत की। इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सचिव श्रीमती रीना रे, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री आर.सी. मीणा और मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Sanjay Shamrao Dhotre , Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD