Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बंद पड़ी चीनी मिलों की 2,442 एकड़ जमीन नए उद्योगों को दी जाएगी : सुशील मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 16 Jul 2019

Last updated on: Jul 16, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य की बंद पड़ी 12 चीनी मिलों की 2,442 एकड़ जमीन नए उद्योगों की स्थापना के लिए शीध्र बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) को हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति-2016 के अंतर्गत प्राप्त 14,885 करोड़ रुपये के 1,246 निवेश प्रस्तावों में से 1104 को सहमति प्रदान की जा चुकी है, जिनमें 1419 करोड़ का निवेश कर 168 इकाइयां कार्यरत हैं तथा उनमें 4031 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उपमुख्यमंत्री मोदी ने सोमवार की शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए पांच बार निविदा आमंत्रित किए जाने के बावजूद कोई निवेशक जब सामने नहीं आया तो बंद पड़ी चीनी मिलों की खाली जमीनों का अन्य उद्योगों के लिए आए नए निवेश प्रस्तावों के मद्देनजर बियाडा को देने का सरकार ने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "बियाडा के चार औद्योगिक प्रांगणों में 1642 इकाइयां कार्यरत हैं और 369 स्थापित होने की प्रक्रिया में है। राज्य लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के तहत खाजा, राईस मिल, सीप बटन व कांसा-पीतल आदि के अलग-अलग जिलों में स्थापित सात कलस्टरों में 28़83 करोड़ के निवेश प्रस्तावों में अब तक 15़61 करोड़ के निवेश हुए हैं।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमी योजना के तहत 4,868 उद्यमियों को 340 करोड़ के ऋण की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत उद्यमियों को 10 लाख तक की परियोजना के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत यानी पांच लाख रुपये का अनुदान व पांच लाख ब्याजमुक्त ऋण देने का प्रावधान है।

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD