Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत से सिर्फ छद्म युद्ध लड़ सकता है पाकिस्तान : राजनाथ सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2019

Last updated on: Jul 26, 2019, 00:00 IST

कारगिल युद्ध में शहीद जवानों की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी युद्धों में जवानों के वीरतापूर्ण कार्य ने उन्हें भरोसा दिया है कि पाकिस्तान भारत के साथ न तो पूर्ण युद्ध और न ही सीमित युद्ध लड़ सकता है। वह सिर्फ छद्म युद्ध लड़ सकता है। कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर मंत्री ने लोकसभा में कहा कि देश उन जवानों को कभी नहीं भूलेगा, जिन्होंने कारगिल युद्ध में साहस व वीरता का प्रदर्शन किया और देश की गरिमा बचाने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।उन्होंने कहा, "कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे हो गए हैं। मैं इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों के धैर्य, वीरता और बलिदान के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"राजनाथ सिंह ने कहा, "जहां तक पाकिस्तान का संबंध है, वह भारत के साथ 1965, 1971 और 1999 में युद्ध में लगा रहा। इन युद्धों में हमारे सैनिकों के वीरतापूर्ण कार्यों को देखने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पाकिस्तान, भारत के साथ न तो पूर्ण युद्ध न ही सीमित युद्ध युद्ध लड़ सकता है। वह सिर्फ छद्म युद्ध लड़ सकता है।"इससे पहले मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ट्वीट किया कि उनके दृढ़ साहस व सर्वोच्च बलिदान ने देश के सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कारगिल युद्ध के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "युद्ध हमें हमारे बहादुर जवानों के साहस के बारे में याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे पड़ोसी देश के जवानों व घुसपैठियों को हराया।"उन्होंने कहा, "मैं सदन की तरफ से उन जवानों के लिए प्रार्थना करता हूं। कारगिल युद्ध सात दिनों तक चला और 26 जुलाई को समाप्त हुआ। इस अवसर को हमारे जवानों के बहादुरी के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।"कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से कारगिल युद्ध पर एक चर्चा कराए जाने का आग्रह किया।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD