Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में कृष्ण कुमार बावा ने पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन का पद संभाला

नव नियुक्त चेयरमैन बावा ने पंजाब के औद्योगिक विकास को गतिशील और पारदर्शी दिशा देने का वादा किया

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2019

Last updated on: Jul 24, 2019, 00:00 IST

उद्योग मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा और सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु की उपस्थिति में श्री कृष्ण कुमार बावा ने आज पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन का पद संभाल लिया। आज यहाँ उद्योग भवन में हुए साधारण परन्तु प्रभावशाली समागम के दौरान पद संभालते हुए श्री बावा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया और मिली जि़म्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का वादा किया।श्री बावा ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण विकास के लिए कस्बों में ओद्योगिक विकास करने की ज़रूरत है, इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री जी और उद्योग मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा के दिशा-निर्देशों के अधीन पारदर्शी समर्थ नीति तैयार की जायेगी और इन्वैस्ट पंजाब के सहयोग से नये उद्यमियों को पंजाब में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।बाबा बंदा सिंह बहादुर फाउंडेशन और मालवा संस्कृति मंच के मौजूदा चेयरमैन और हाऊसफैड पंजाब के दो बार रह चुके श्री बावा ने स. जगदेव सिंह जस्सोवाल जी की प्रेरणा से राजनीति, समाज सेवा, ग्रामीण विकास एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रियता शुरू की। गाँव रकबा (लुधियाना) में पले-बढ़े श्री बावा ने 26 साल पहले बेटियों की लोहड़ी मनानी शुरू की और हर साल वह लोहड़ी मेला लगाकर भ्रूण हत्या के खि़लाफ़ लोक आवाज़ बुलंद करते हैं। श्री बावा ने बाबा बन्दा सिंह बहादुर की कुर्बानी और ऐतिहासिक योगदान संबंधी देश विदेश में लोगों को लगातार सचेत किया और रकबा स्थित बाबा बन्दा सिंह बहादुर भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बाणीकारों के चित्र आर.एम. सिंह से तैयार करवा कर शब्द प्रकाश अजायब घर के रूप में कौम को समर्पित किया है।श्री बावा के पद संभालने के मौके पर श्री अमरीक सिंह ढिल्लों, श्री राकेश पांडे, श्री गुरकीरत सिंह कोटली, श्री कुलदीप सिंह वैद, श्री सुखपाल सिंह भुल्लर, श्री सुनील दत्ती और श्री गुरप्रीत सिंह जीपी तथा पूर्व मंत्री श्री तेज प्रकाश सिंह व श्री मलकीत सिंह दाखा उपस्थित थे।

 

Tags: Krishan Kumar Bawa , Bharat Bhushan Ashu , Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD