जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शनिवार को एक पंचायत का सदस्य घायल हो गया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि बलूनी गांव के जफरुल्लाह खान नियंत्रण" /> एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक नागरिक घायल
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल

 

एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक नागरिक घायल

Listen to this article

5 Dariya News

पुंछ , 20 Jul 2019

Last updated on: Jul 20, 2019, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शनिवार को एक पंचायत का सदस्य घायल हो गया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि बलूनी गांव के जफरुल्लाह खान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से कृष्णाघाटी सेक्टर में हुई गोलाबारी में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कुल तीन जगहों पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन उस दिन हुआ है जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य के दौरे पर हैं।रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने एलओसी पर मोर्टार दागने के अलावा छोटे हथियारों से कृष्णाघाटी, मनकोट और शाहपुर सेक्टर में भी गोलीबारी की।पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन शनिवार की सुबह इन तीनों स्थानों पर एक ही घंटे के अंदर हुआ।सूत्रों ने कहा, "हमारे सैनिक प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच अभी भी गोलीबारी जारी है।"जम्मू और कश्मीर के दौरे पर गए रक्षा मंत्री लद्दाख क्षेत्र में एलओसी और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हिंटरलैंड में सुरक्षा स्थिति से संबंधित एक समीक्षा बैठक की जाएगी।दिल्ली लौटने से पहले वह कठुआ और सांबा जिलों में दो पुलों का उद्घाटन भी करेंगे।



 

Tags: Attack

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD