Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

 

मुख्यमंत्री, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों ने दी राज्यपाल को भावभीनी विदाई

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 18 Jul 2019

राज्यपाल आचार्य देवव्रत को आज राजभवन में आयोजित विदाई समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विभिन्न राजनीतिकदलों के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, सिविल और सैन्य अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें पिछले लगभग चार वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, पक्ष और विपक्ष तथा आम जनता से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से जन कल्याण का उनका मिशन सफल हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जन कल्याण के यह कार्य निरन्तर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और उनकी युवा सोच और विकास के प्रति लगन से प्रदेश विकास के नए लक्ष्यों को हासिल करेगा।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे की प्रवृति को त्याग कर प्रदेश और स्वयं के निर्माण में भागीदार बनें और स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करें।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल ने राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है। उन्होंने इन विषयों के प्रति आम व्यक्ति को जागरूक किया और प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया।उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जो भी समाज कल्याण और प्रदेश के विकास के मुद्दे उठाए हैं उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और उन्हें पुरजोर तरीके से लागू किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें किसानों और बागवानों ने गहन रूचि दिखाई है। किसानों की आय और समृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय को पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD