Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

राज्यपाल आचार्य देवव्रत के सम्मान में राजकीय रात्रि-भोज का आयोजन

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 17 Jul 2019

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गत सायं राज्यपाल आचार्य देवव्रत जिन्हें अब गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, के सम्मान में पीटरहॉफ में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित प्रदेश के मंत्रिमण्डल के सदस्य शामिल हुए।राज्य सरकार द्वारा इस आयोजन के लिए धन्यवाद करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें राज्य के हर वर्ग के लोगों से स्नेह और सहयोग प्राप्त हुआ तथा राज्य सरकार व विपक्ष से भी पूरा सहयोग मिला है। गत चार वर्षों के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक कृत्यों जैसे स्वच्छ भारत, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, जल संरक्षण जैसे अभियानों के माध्यम से देवभूमि के पर्याय को और अधिक सार्थक बनाने का प्रयास किया।आचार्य देवव्रत ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा क्योंकि किसानों की आय को दोगुना करने और रासायनिक उर्वरकों के अत्याधिक प्रयोग से उत्पन्न हो रही अनेक बीमारियों से बचाव का यह एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने अभियान की सफलता के लिए उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शांत वातावरण और स्वच्छ जलवायु वाले हिमाचल के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल की यादों को हमेशा संजोए रखेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदेश के लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है। 

उन्होंने कहा कि राज्य व देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के महत्व को समझते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में प्राकृतिक खेती के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में प्राकृतिक खेती के लिए बजट का विशेष प्रावधान किया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग प्राकृतिक खेती, शिक्षा और नशीली दवाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध अभियान के क्षेत्रों में आचार्य देवव्रत के अच्छे कार्य और योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने राज्यपाल आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्राकृतिक खेती का उनका मिशन बिना किसी रूकावट के चलता रहेगा। उन्होंने गुजरात के राज्यपाल के रूप में उनके सफल कार्यकाल की भी कामना की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विधायक, नगर निगम शिमला की महापौर, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, महा-अधिवक्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस महा निदेशक, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य, सचिव और विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रात्रि भोज में उपस्थित रहे।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD