Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पर्यावरण के प्रति सबको रहना होगा सजग : नीतीश कुमार

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 13 Jul 2019

Last updated on: Jul 13, 2019, 00:00 IST

बिहार में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाजनक स्थिति पर विधान मंडल के केंद्रीय कक्ष में शनिवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं से अपने विचार और सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के प्रति सबको सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि आज कई बीमारियों का कारण जलवायु परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ के बाद हिसाब लेती है।उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण ही बाढ़ और सूखे की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से अपने घरों के आसपास और अपनी जमीन पर पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सबको सजग होना पड़ेगा।मुख्यमंत्री ने बाढ़ और बारिश को लेकर बैठक करने की जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ से निबटने के लिए सरकार की तैयारी पूरी है। मुख्यमंत्री ने मिथिला में जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो रहा है, इस पर सोचना होगा। उन्होंने कहा, "तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, साथ ही सार्वजनिक कुएं को भी ठीक कराया जाएगा।" मुख्यमंत्री ने खेतों में फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाने की बात करते हुए कहा कि इससे उत्पादकता नहीं बढ़ती है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़तों का है।उन्होंने इस साल लू से हुईं मौतों और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) बीमारी के लिए भी जलवायु परिवर्तन को कारण बताया। नीतीश ने बिहार में हरित क्षेत्र बढ़ाने का दावा करते हुए कहा कि अभी बड़ी संख्या में पौधे लगाने की जरूरत है।उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, "हम अब नहीं चेते तो फिर हाथ मलते रह जाएंगे।"

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD