Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा-कृषि भारत की रीढ़ है तो सहकारिता आंदोलन देश की आत्‍मा

वाणिज्‍य और कृषि मंत्रालयों के बीच तालमेल से मूल्‍य संवर्धित निर्यात के लिए कई गुना अवसर जुट रहे हैं : पीयूष गोयल

Listen to this article

5 Dariya News

02 Jul 2019

Last updated on: Jul 02, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह सरदार पटेल का दृष्टिकोण था कि देश में सहकारी समितियों के माध्‍यम से किसानों को मजबूत बनाया जाना चाहिए। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि कृषि भारत की रीढ़ है तो सहकारिता आंदोलन देश की आत्‍मा है। श्री तोमर ने यह बात केन्‍द्रीय वाणिज्‍य, उद्योग और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ एक पूर्वालोकन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्‍होंने भारत अंतर्राष्‍ट्रीय सहकारी व्‍यापार मेले (आईआईसीटीएफ) की घोषणा की। यह मेला अक्‍टूबर, 2019 में नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। श्री तोमर ने कहा कि यह मेला सहकारी समितियों को अपने उत्‍पादों का भारी संख्‍या में दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने का एक अच्‍छा अवसर उपलब्‍ध कराएगा। कृषि राज्‍य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, कृषि सचिव संजय अग्रवाल और कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।इस अवसर पर केन्‍द्रीय वाणिज्‍य, उद्योग और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार देश के किसानों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। वाणिज्‍य और कृषि मंत्रालयों के बीच तालमेल से मूल्‍य संवर्धित निर्यातों के लिए कई गुना अवसर जुटेंगे। श्री गोयल ने यह भी बताया कि जनजातीय सहकारी समितियों को व्‍यापार मेले में विशेष छूट दी जाएगी। श्री गोयल ने किसानों और कृषि आधारित उद्योगों को आत्‍म निर्भर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि इस सरकार के गठन के बाद कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर के साथ उनकी तीन विचार-विमर्श बैठक हुई हैं। 

इनमें दोनों मंत्रियों ने 2024-2025 तक कृषि निर्यात को 2.75 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर लगभग सात लाख करोड़ रुपये करने के ढांचे को स्‍थापित करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। श्री पीयूष गोयल ने यह भी घोषणा की कि भारत में सहकारी समितियों के लिए आदान-प्रदान मंच के रूप में एक सहकारिता क्षेत्र निर्यात संवर्धन फोरम की स्‍थापना की जाएगी।11 से 13 अक्‍टूबर 2019 तक आयोजित किए जाने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भारी संख्‍या में भारतीय सहकारी समितियों और अंतर्राष्‍ट्रीय सहकारी संगठनों के भाग लेने की उम्‍मीद है। वर्ष 2022 तक कृषि निर्यात को मौजूदा 30 बिलियन डॉलर से 60 बिलियन अमरीकी डॉलर यानी दोगुना करने में सहकारी क्षेत्र की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। यह पहल कृषि निर्यात नीति 2018 का एक हिस्‍सा है, जिसका उद्देश्‍य कृषि निर्यात को दोगुना करना और भारतीय किसानों और कृषि उत्‍पादों को वैश्विक मूल्‍य श्रृंखला के साथ एकीकृत करना है।इस व्‍यापार मेले का उद्देश्‍य देश और विदेशों में सहकारी समिति से सहकारिता व्‍यापार तक प्रोत्‍साहन देना और ग्रामीण तथा कृषि खुशहाली को बढ़ाना है। यह मेला भारत और विदेश के उद्योग और व्‍यापार घरानों को आपस में गठजोड़ करने, उत्‍पादों के संसाधन तलाशने और अनेक प्रकार के उत्‍पादों और सेवा प्रदाताओं के प्राथमिक उत्‍पादकों के साथ बातचीत करने का बड़ा अवसर उपलब्‍ध कराएगा।कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और कृषि राज्‍य मंत्री श्री कैलाश चौधरी के साथ ‘लोगो’ का अनावरण किया और 11 से 13 अक्‍टूबर, 2019 तक नई दिल्‍ली में आयोजित होने वाले आईआईसीटीएफ का ब्रोशर भी जारी किया।  

 

Tags: Piyush Goyal , Narendra Singh Tomar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD