Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2019

Last updated on: Jul 01, 2019, 00:00 IST

आयुष मंत्रालय (एमओए) और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण में एक दूसरे का सहयोग करने के लिए आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आयुष ग्रिड परियोजना की योजना और विकास में परामर्श तथा तकनीकी सहायता प्रदान करने के बारे में सहमत हो गया है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुपालन और आयुष के डिजिटलीकरण में आयुष मंत्रालय की ई-गवर्नेंस पहल का उद्देश्य सभी स्तरों पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा की आपूर्ति में परिवर्तन लाना है। इसके अलावा व्यापक अनुसंधान, शिक्षा, विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों की आपूर्ति और बेहतर दवाई विनियमनों को बढ़ावा देना है। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आयुष ग्रिड परियोजना के दृष्टिकोण और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना देश के नागरिकों सहित आयुष के सभी हितधारकों के लिए भी लाभदायक रहेगी। इससे स्वास्थ्य देखभाल के विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।अपने संबोधन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव श्री अजय प्रकाश साहनी ने अपने मंत्रालय के नेतृत्व वाली विभिन्न स्वास्थ्य पहलों जैसे ई-अस्पताल, ई-औषधि, ई-रक्त कोष, ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली और आंतरिक कार्य प्रवाह और अस्पतालों की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए ई-सुश्रुत के बारे में जानकारी दी। इससे देश में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की ऑनलाइन आपूर्ति का काम कुशलतापूर्वक करने में अस्पताल समर्थ हुए हैं। उनके मंत्रालय ने चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों और प्रणालियों के विकास के लिए अनेक अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को प्रायोजित किया है। इन परियोजनाओं में चिकित्सा और इमेजिंग उपकरण, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऑनलाइन सूचना मार्गदर्शिका ‘विकासपीडिया’ की शुरूआत की है, जो स्वास्थ्य सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के लिए एक पोर्टल है और 23 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय द्वारा आयुष मंत्रालय को उच्च गुणवत्ता की तकनीकी मदद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे डिजिटलीकरण के क्षेत्र में आयुष मंत्रालय के सफलता प्राप्ति के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD