Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

भाजपा सांसदों ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था का मुद्दा कभी नहीं उठाया : सौरभ भारद्वाज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2019

Last updated on: Jun 25, 2019, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी की लचर होती जा रही कानून-व्यवस्था को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भाजपा सांसदों पर बीते पांच सालों के दौरान शहर में बढ़ते अपराध का मुद्दा संसद में कभी नहीं उठाने का आरोप लगाया। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जरूरत इस बात की है कि भाजपा के सातों सांसद अपने घर, आरामगाह से निकलें और जिम्मेदारी लें।उन्होंने कहा, "दिल्ली ने इस साल दूसरी बार भाजपा के सात सांसदों को चुना है। बीते पांच साल में इन में से किसी ने सुरक्षा का मुद्दा कितनी बार संसद में उठाया है? एक बार भी नहीं।"मीडिया से मुखातिब आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि हाल यह है कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का परिवार तक सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा, "नेता प्रतिपक्ष की पत्नी शोभा गुप्ता जो एमसीडी की पार्षद रह चुकी हैं, मंडी हाउस इलाके के बाजार में दिनदहाड़े लूटपाट का शिकार हो गईं।"आतिशी ने सवाल उठाया, "उनकी कार रुकी और उन्होंने बाहर कदम रखे ही थे कि उनका बैग चोरी हो गया। यह शहर के बीचोबीच हुआ। जब मौजूदा विधायक और नेता प्रतिपक्ष की पत्नी भी दिल्ली में सुरक्षित नहीं हैं, तब आम लोग सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे?"वहीं, भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोग या चुनी हुई सरकार जब भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती है, हर बार विजेंद्र गुप्ता पुलिस के बचाव में आ जाते हैं।उन्होंने कहा, "यहां तक कि जब मुख्यमंत्री पर हमला किया गया, तब नेता प्रतिपक्ष को पुलिस की कोई चूक नजर नहीं आई, बल्कि उन्होंने खुलेआम उसकी भूमिका का बचाव किया। गुप्ता कोई न कोई मुद्दा लेकर हर तीन दिन में एक बार उपराज्यपाल से मिलते हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी शहर की कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं उठाया है।"आतिशी ने कहा कि दिल्ली में सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एकमात्र केंद्र सरकार की है। भाजपा को दिल्ली के लोगों को यह बताना चाहिए किवह उनके लिए यह जिम्मेदारी निभाने में सक्षम नहीं है। 

 

Tags: Saurabh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD