Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विवेक विहार अग्निकांड में पीड़ितों पर दोष मढ़कर अपनी नाकामी छिपा रही सरकार : सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bhardwaj, Aam Aadmi Party, AAP
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 17:05 IST

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए पीड़ितों को ही दोषी ठहरा रही है। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल था।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार यह तर्क दे रही है कि मकान में ऊपर जाने के लिए केवल एक ही सीढ़ी थी, जिसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए, लेकिन असली सवाल यह है कि दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने और बचाव कार्य शुरू करने में करीब 50 मिनट की देरी क्यों हुई। उन्होंने यह भी पूछा कि फायर ब्रिगेड के वॉटर कैनन में पर्याप्त पानी का दबाव क्यों नहीं था, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पालम में हुए अग्निकांड में भी सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीड़ितों को जिम्मेदार ठहराया था। उस घटना में भी 9 लोगों की मौत हुई थी। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हर बार सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ऐसी ही दलीलें देती है। सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद से सवाल करते हुए कहा कि क्या उनके अपने घरों में ऊपर जाने के लिए एक से ज्यादा सीढ़ियां हैं? उन्होंने कहा कि दिल्ली के अधिकांश घरों में एक ही सीढ़ी होती है, ऐसे में इसे हादसे का कारण बताना तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल विभाग को सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उपकरण तैयार करने में ही 30 मिनट और लग गए। इस देरी के कारण लोगों को समय पर बचाया नहीं जा सका। कई लोग छत और छज्जों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

भारद्वाज ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि मकान में ऑटोमैटिक लॉक लगे थे, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार पीड़ितों पर ही दोष डालकर अपनी जवाबदेही से बचना चाहती है। इसके साथ ही, उन्होंने 18 मार्च को हुए पालम अग्निकांड की जिलाधिकारी जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न होने पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं, इसलिए सरकार को जिम्मेदारी लेते हुए जवाब देना चाहिए। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

 

Tags: Saurabh Bhardwaj , Aam Aadmi Party , AAP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD