Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

'आप' नेता सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना, हर रोज जाएगी मदद की खेप

Saurabh Bhardwaj, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 17:40 IST

भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज बुधवार सुबह राहत सामग्री से भरा ट्रक लेकर पंजाब रवाना हुए। 

यह दिल्ली से भेजी गई 'आप' की पहली राहत खेप है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित पंजाब की जनता की मदद के लिए हर रोज दिल्ली से राहत सामग्री जाएगी। 'आप' के नेता, विधायक, सांसद और कार्यकर्ता लगातार पंजाब पहुंचकर वहां सेवा देंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में दिल्ली के आरडब्ल्यूए, व्यापारी और देशभर के लोग भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है और हर कोई अपने स्तर पर मदद कर रहा है।'' वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल खोलकर पंजाब की मदद में जुट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज का राहत सामग्री लेकर खुद पंजाब जाना पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मीडिया से बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ से लोगों की खेती, पशुओं और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वहां की आम जनता और सरकार पूरी ताकत से राहत कार्यों में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने भी अपील की थी कि हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार सेवा करे। पंजाब और सिख समाज ने हमेशा देशभर और पूरी दुनिया में आपदा के समय सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया है। गुरुद्वारे का लंगर वहां पहुंचता है, जहां कई बार सरकारें और मीडिया भी नहीं पहुंच पाते।

उन्होंने कहा, ''हम आज जो कर रहे हैं, वह उन्हीं से प्रेरित होकर कर रहे हैं, जिन्होंने हमेशा सेवा की परंपरा निभाई है।'' उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक और दिल्ली के कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहत सामग्री की व्यवस्था की। अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर अब रोजाना आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहत सामग्री लेकर पंजाब जाएंगे और तन-मन-धन से सेवा करेंगे।

 

Tags: Saurabh Bhardwaj , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD