Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मंत्रियों का समूह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एस.जी.पी.सी. के प्रधान के साथ करेगा भेंट

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2019

Last updated on: Jun 25, 2019, 00:00 IST

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी और सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा पर आधारित मंत्रियों के समूह द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने सम्बन्धी 29 जून को अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब भाई हरप्रीत सिंह के साथ भेंट करके मार्गदर्शन लिया जायेगा। उसी दिन ही शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोगोंवाल से मिलकर 550वें प्रकाश पर्व मनाने सम्बन्धी सहयोग माँगा जायेगा।यह फ़ैसला आज यहाँ सैक्टर-38 स्थित पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग के कार्यालय में मंत्रियों के समूह (जी.ओ.एम.) की हुई मीटिंग में लिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए साझे मंच के लिए राज्य सरकार की मदद करने के लिए शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी) तक पहुँच करने के लिए मंत्रियों का समूह बनाया गया।मीटिंग का विवरण देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रियों द्वारा मीटिंग के दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब भाई हरप्रीत सिंह और एस.जी.पी.सी. के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोगोंवाल के साथ फ़ोन पर बातचीत करके समय माँगा जिसके उपरांत 29 जून को भेंट करने का फ़ैसला हुआ। 

श्री गुरु नानक देव जी के प्यार, शांति, सद्भावना और भाईचारे के संदेश की तजऱ् पर इस महान समारोह को मनाने के लिए मंत्रियों का समूह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के साथ 29 जून को भेंट करके सिंह साहिब से 550वें प्रकाश पर्व मनाने के लिए मार्गदर्शन हासिल करेगा। इसी तरह एस.जी.पी.सी. के प्रधान भाई लोगोंवाल के साथ मुलाकात करके सहयोग की माँग करेगा, जिससे शताब्दी समागम को यादगार बनाया जा सके।मीटिंग के दौरान मंत्रियों के समूह द्वारा समागमों के प्रोग्रामों की रूप-रेखा संबंधी बात हुई। मीटिंग के दौरान श्रद्धालुओं के आने-जाने के प्रबंध, मुख्य समागमों के द्वार, पंडाल और स्टेज, समागम के साथ प्रदर्शनियों आदि संबंधी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर बताया गया कि खेल विभाग द्वारा प्रकाश पर्व को समर्पित सुलतानपुर लोधी से डेरा बाबा नानक तक साईकिल रैली और सब-डिवीजऩ स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी मुकाबले करवाए जाएंगे।मीटिंग में मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कैप्टन सन्दीप सिंह संधू, प्रमुख सचिव, पर्यटन और सांस्कृतिक श्री विकास प्रताप, प्रमुख सचिव, परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद, पंजाब कला परिषद् के चेयरमैन डा. सुरजीत पातर, पंजाब ललित कला अकादमी के प्रधान दीवान माना, पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरैक्टर श्री लखमीर सिंह, खेल विभाग के डिप्टी डायरैक्टर श्री करतार सिंह सैंहबी आदि उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni , Charanjit Singh Channi , Sukhjinder Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD