Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

योग को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया योग

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 21 Jun 2019

Last updated on: Jun 21, 2019, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को राजभवन में हजारों लोगों के साथ योग किया। इस दौरान लोग पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। लखनऊ में राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पांडेय भी उपस्थित थे। नाईक ने इस अवसर पर कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए सबसे पुराना विज्ञान है, जो तन मन को स्वस्थ रखता है। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्रदान कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास को सराहा। इसके साथ ही उन्होंने योग से जुड़े अपने अनुभव भी बताए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग को समाज जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा, "वास्तव में हमारी ऋषि परंपरा ही हमें आगे बढ़ा सकती है और योग हमारी ऋषि परंपरा का एक अभिन्न अंग है। मनुष्य जीवन योग के लिए बना है, न कि रोग के लिए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऋषि परंपरा के प्रसाद को आम जन तक पहुंचाने और भारतीय संस्कृति एवं आस्था को वैश्विक मंचों पर एक नई पहचान दिलाने का कार्य किया है।"पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में योग दिवस पर पुलिसकर्मियों के साथ योग करने के साथ ही उनको संबोधित किया। अमेठी में प्रभारी मंत्री तथा योगी आदित्यनाथ सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, वक्फ व हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने योग अभ्यास किया।योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजधानी में राजभवन सहित 11 चिह्न्ति पाकोर्ं में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसके लिए सभी चिह्न्ति योग स्थलों पर सुरक्षा के साथ साफ -सफाई पेयजल के साथ प्रशिक्षित योग ट्रेनरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी।प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, करीब 45 सौ लोगों ने योग दिवस में हिस्सेदारी के लिए पंजीकरण कराया था। इसके साथ ही सभी आठ ब्लाक मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों पर भी योगा दिवस का आयोजन किया गया। जिसके लिए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित पेयजल साफ -सफाई सहित अन्य जरूरी इंतजाम मुहैया कराने को मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात की गई।राजधानी लखनऊ के साथ ही आगरा, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर में भी पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोग बड़ी संख्या में योग करने पार्क व मैदान में उमड़ पड़े। 

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD