Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जय राम ठाकुर ने हिमाचल में रेडक्रॉस गतिविधियों के विस्तार पर दिया बल

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 20 Jun 2019

Last updated on: Jun 20, 2019, 00:00 IST

रेडक्रॉस के महत्व को कभी कम नहीं आंका जा सकता क्योंकि यह संस्था किसी धर्म, जाति तथा क्षेत्र से ऊपर उठकर दूसरों की सहायता करने में सदैव अग्रणी रही है। इसके अतिरिक्त यह संस्था लोगों को आपात स्थिति में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करती है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय रेडक्रॉस मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में कई गुणा वृद्धि हुई है, जिसका श्रेय रेडक्रॉस के प्रत्येक स्वयंसेवक को जाता है। उन्होंने कहा कि यह संस्था मानवता को आपात स्थिति में सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वह अधिक से अधिक लोगों को संस्था की गतिविधियों के साथ जोड़ें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह संस्था को उदारतापूर्वक दान दें क्योंकि उनके द्वारा दिया जाने वाला अंशदान आपात स्थिति में लोगों की सहायता में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने रेडक्रॉस गतिविधियों को उपमण्डल स्तर तक बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार रेडक्रॉस गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। 

राज्य में सरकार द्वारा पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए ‘हिम केयर’ योजना आरम्भ की गई है, ताकि आयुष्मान भारत योजना से छूटे सभी लोगों को यह सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों के परिजनों को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक नई ‘सहारा योजना’ आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत इन रोगियों की उचित देखभाल के लिए प्रति माह 2000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर शूटिंग में भी हाथ आजमाया।इस अवसर पर स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।अवैतनिक सचिव रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा पूनम चौहान ने रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा (एचडब्ल्यूएस) की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, पूर्व सांसद राज्यसभा विमला कश्यप, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, एचडब्ल्यूएस के उपाध्यक्ष फिरोजा विजय सिंह, पुलिस महा निदेशक एस.आर. मरडी, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, रेडक्रॉस के सचिव पी.एस. राणा, जिला प्रशासन के अधिकारी, जिला रेडक्रॉस के सदस्य और स्वयंसेवक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।    

 

Tags: Jai Ram Thakur , Red Cross

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD