Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' और संजय धोत्रे ने आज लोकसभा में लोकसभा सदस्य के रूप में पद की शपथ ली

दोनों मंत्रियों ने मंत्रालय के सचिवों, संयुक्त सचिवों एवं अन्य अधिकारियों से स्वयं उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 17 Jun 2019

Last updated on: Jun 17, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे ने आज लोकसभा में लोकसभा सदस्य के रूप में पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के पश्चात केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री शास्त्री भवन स्थित अपने मंत्रालय के सचिवों,संयुक्त सचिवों एवं अन्य अधिकारियों से स्वयं उनके कक्ष में जाकर मिले एवं उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। मंत्री जी ने उनके वर्तमान प्रभार एवं दायित्वों के बारे में जानकारी ली एवं उन्हें भावी दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे भी केंद्रीय मंत्री के साथ रहे एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।डॉ. निशंक ने अपनी इस अनौपचारिक भेंट में अधिकारियों के कक्ष की स्वच्छता एवं साज सज्जा का भी जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि प्रधान मंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को आत्मसात करते हुए हमें फाइल्स को ज्यादा देर के लिए मेज़ पर नहीं पड़े देने रहना चाहिए। सबसे पहली स्वच्छता, फाइल्स को समय पर निस्तारित करना ही है।डॉ. निशंक ने स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्रीमती रीना रे के कक्ष में लगी हुई स्कूल चले हम की विषय वस्तु पर आधारित मधुबनी, गोंड और पिथोरा पेंटिंग्स को देखा एवं उसकी रचनात्मकता एवं सारगर्भिता की भूरि भूरि प्रसंशा की।डॉ. निशंक ने उच्च शिक्षा सचिव श्री आर. सुब्रह्मण्यम के कक्ष के हरित वातवरण एवं सौम्य साज सज्जा की भी तारीफ की।केंद्रीय मंत्री ने स्कूल शिक्षा के संयुक्त सचिव श्री आर. सी. मीना के कक्ष में उनके द्वारा विकसित किचन गार्डन की भी सराहना की।डॉ. निशंक ने सुझाव दिया कि मंत्रालय की साज सज्जा की विषय वस्तु शिक्षा पर आधारित होनी चाहिए इसके लिए मंत्री जी ने अधिकारियों को कहा कि मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी संस्थानों को निर्देश दिए जाए कि वो अपनी उपलब्धियों को दर्शाती हुई कोई पेंटिंग या कलाकृति भेजे जिससे अन्य विभाग भी प्रेरित हो सके।डॉ. निशंक ने भेंट के दौरान अधिकारियों से कहा कि कार्य के निष्पादन के दौरान मानसिक शांति का होना अत्यावश्यक है इसलिए काम का जरूरत से ज्यादा बोझ ना ले, अवसादग्रस्त होने से बचे एवं इसके लिए नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तभी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।केंद्रीय मंत्री अधिकारियों के साथ साथ कई विभागों एवं अनुभागों के कर्मचारियों से भी मिले एवं उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Sanjay Shamrao Dhotre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD