Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को जवाबदेह बनाया जाए : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिश्केक (किर्गिस्तान) , 14 Jun 2019

Last updated on: Jun 14, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान की मौजूदगी में कहा कि वे देश जो आतंकवाद का 'समर्थन, प्रोत्साहान, वित्तपोषण' करते हैं, उन्हें निश्चित ही जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।उन्होंने इसके साथ ही आतंकवाद से निपटने पर बातचीत के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने का भी आह्वान किया।आठ देशों के समूह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मानवता की ताकतों को अपने संकीर्ण मानसिकता से बाहर निकलना चाहिए और आतंकवाद को मिटाना चाहिए।मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के नेताओं के समक्ष कहा, "एससीओ देशों को आतंकवाद मिटाने के लिए एससीओ-आरएटीएस (शंघाई कॉपोरेशन ऑर्गनाइजेशन-रीजनल एंटी टेरेरिस्ट स्ट्रक्चर) के अंतर्गत अपनी पूरी ताकत का प्रयोग करना चाहिए।मोदी ने कहा, "गत रविवार मैं श्रीलंका के सेंट एंटनी चर्च (21 अप्रैल को हुए हमलों में शामिल जगह) गया था, जिसके बाद मैंने महसूस किया कि आतंकवाद का कुरूप चेहरा कहीं भी सिर उठाकर निर्दोष लोगों की जान ले लेता है।"उन्होंने कहा, "आतंकवाद का समर्थन, सहायता या वित्तपोषण करने वाले देश को जिम्मेदार ठहराया जाना जरूरी है।"प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत आतंकवाद से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने का आह्वान करता है।"एससीओ क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा की जरूरत को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध अफगानिस्तान महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि भारत 'अफगानिस्तान की अगुवाई, अफगानिस्तान के स्वामित्व और अफगानिस्तान के नियंत्रण वाले' शांति प्रक्रिया प्रयासों का स्वागत करता है और अपनी खुशी जाहिर करता है कि एससीओ-अफगानिस्तान संपर्क समूह के लिए रोडमैप तैयार हो गया है।मोदी ने एससीओ देशों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधा, वैकल्पिक ऊर्जा और लोगों की जरूरतों के क्षेत्र में सहयोग पर भी जोर दिया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD