Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

शुजात बुखारी की पुण्यतिथि पर मीडिया के प्रदर्शन को पुलिस ने रोका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Jun 2019

Last updated on: Jun 14, 2019, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में विख्यात कश्मीरी संपादक शुजात बुखारी की पहली पुण्यतिथि पर स्थानीय पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने रोका।स्थानीय पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता पिछले साल इसी दिन प्रख्यात कश्मीरी संपादक शुजात बुखारी की मौत के विरोध में नागरिक सचिवालय के बाहर इकट्ठे हुए।पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मारे गए संपादक के परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए तख्तियां ले कर प्रदर्शनकर रहे थे।पुलिस ने विरोध मार्च का पता चलते ही प्रदर्शनकारियों को नागरिक सचिवालय के बाहर इकट्ठा होने से रोक दिया।इस जगह राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय हैं।कुछ पत्रकारों ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें पुलिस वैन में चढ़ने को कहा ताकि उन्हें निकटतम पुलिस स्टेशन ले जाया जा सके।श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव क्षेत्र में अपने अंग्रेजी दैनिक 'राइजिंग कश्मीर' के कार्यालय के बाहर 14 जून, 2018 को शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षा गाडरें की हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने कहा है कि उनके कार्यालय के बाहर तीन आतंकवादियों ने संपादक की हत्या की थी, लेकिन हत्या के पीछे के मकसद के बारे में आज तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

 

Tags: Protest JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD