जिला कृषि मंडी उपज समिति के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने भुक्कड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पाइका के एक लाख की लागत से निर्मित कमरे का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में ही भुक्कड़ पंचायत में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने लोगों को सूचना का अधिकार, फूड सिक्योरिटी तथा शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है इन अधिकारों के कारण ही आम आदमी का विकास और उत्थान सुनिश्चित हो सका है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच के कारण ही आईटी के क्षेत्र में देश और हिमाचल आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी के विकास के कारण ही विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आईटी विषय को चरणबद्व तरीके से आरंभ किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को प्रतिस्पद्र्वा के इस दौर में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे पहले एसएमसी के प्रधान संतोष जरियाल तथा प्रधानाचार्य राकेश अत्री ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यातिथि ने प्राईमरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अपनी तरफ से 1100 रूपये की राशि भी स्वीकृत की गई।कार्यक्रम में शिकायत निवारण समिति के सदस्य सुनील कुमार, गरीब दास, कमलेश कुमार, विचित्र ठाकुर, सरोज, सुनील, बलबीर कौशल, नानक चंद चौहान, कैप्टन जेएस राणा, कैप्टन ब्रह्मदास, किशोर चंद, अशोक कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।