Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

बिहार के 5 शहरों में स्थापित होंगे वायु गुणवत्ता केंद्र : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 08 Jun 2019

Last updated on: Jun 08, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां शनिवार को कहा कि राज्य के पांच शहरों में वायु गुणवत्ता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में बिहार के भी तीन शहर पटना, गया और मुजफ्फरपुर शामिल हैं, जिसे सरकार ने चुनौती के रूप में लिया है। वन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय का भी दायित्व संभाल रहे मोदी ने यहां पत्रकारों से कहा, "राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को इस साल नवंबर तक 16़ 96 करोड़ रुपये की लागत से पटना के अतिरिक्त मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा में एक-एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।" उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पटना के तारामंडल के पास तथा गया एवं मुजफ्फरपुर में एक-एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र कार्यरत हैं। मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्ययोजना के अंतर्गत देश के 103 शहरों की सूची में बिहार के भी तीन शहरों पटना, गया और मुजफ्फरपुर को शामिल कर केंद्र सरकार बिहार को 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा रही है, जिसे वायु गुणवत्ता अनुश्रवण प्रणाली, तीन मेकेनिकल डस्ट स्वीपिंग मशीनें, पानी के छिड़काव के लिए वाहन व उपकरण, हरित कार्यक्रम, कम्पोस्टिंग इकाई, चार चलित प्रवर्तन इकाई एवं जन जागरूकता संबंधी कार्यो पर खर्च किया जाएगा। 


 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD