Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

संवैधानिक रूप से पारित विधेयक को ही समर्थन : कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली(आईएएनएस) , 14 Feb 2014

Last updated on: Feb 14, 2014, 00:00 IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी संवैधानिक रूप से पारित किए जाने पर ही जन लोकपाल विधेयक का पूरी तरह समर्थन करेगी। लवली ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने अरविंद केजरीवाल को साफ तौर पर लिखा है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) को इसके 18 एजेंडे के आधार पर समर्थन दिया है, जिसमें जन लोकपाल विधेयक भी शामिल है और हम ऐसा जारी रखेंगे। हमें इसमें कोई संदेह नहीं है।"लवली ने कहा, "अगर वह इसे राजनीतिक एजेंडे से उलट कानून बनाना चाहते हैं, यह संविधान के अनुसार होगा। तब हम पूरे मन से इसका समर्थन करेंगे।"उन्होंने कहा कि जन लोकपाल विधेयक गुरुवार को सदन का एजेंडा नहीं था। केजरीवाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के एक होने के दावे को खारिज करते हुए लवली ने कहा कि सैद्धांतिक मतभेद वाली पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा है, तो केजरीवाल आज मुख्यमंत्री नहीं होते। उनका इस पद पर होना इस बात का साक्षी है कि दोनों पार्टी एक नहीं है।"लवली ने हालांकि, यह भी कहा कि जन लोकपाल विधेयक पर आप का समर्थन करने का मतलब यह नहीं है कि पार्टी कानून मंत्री सोमनाथ भारती के मुद्दे पर विरोध से पीछे हट जाएगी।

 

Tags: arvinder singh lovely

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD