Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गाजियाबाद जमीन का मामला राजनीतिक : कमलनाथ

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 29 May 2019

Last updated on: May 29, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आईएमटी के लिए जमीन आवंटन रद्द किए जाने और निर्माण कार्य पर सवाल उठाए जाने के मामले को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को राजनीति से प्रेरित बताया है।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में परिजनों के आईटीएम संस्थान के जमीन आवंटन को लेकर बुधवार को पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "जहां तक मुझे जानकारी है, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने कोई नोटिस नहीं दिया है। उन्होंने तो स्वीकृति दी है। वहां कोई भी निर्माण जेएडी की अनुमति के बगैर नहीं होता, बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति होती है। उन्होंने तो निर्माण की स्वीकृति दी है।"कमलनाथ ने आगे कहा, "बिना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता। अगर किसी तरह की गड़बड़ी होती तो क्या वे अनुमति देते। यह सब निर्माण कार्य 30-35 साल पहले के हैं। ये कोई छिपी चीज तो है नहीं। किसी ने अतिक्रमण करके तो बनाया नहीं है। यह सब राजनीतिक प्रयास है। इसका जवाब न्यायालय में आएगा।"वहीं आयकर विभाग के छापों में कथित तौर पर करीबियों के यहां से दस्तावेज मिलने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, "विभिन्न समाचार माध्यम कागज तो दिखा रहे हैं, मगर यह नहीं बता रहे कि ये कागज किसके हैं। संबंधित व्यक्ति का कमलनाथ से क्या संबंध था, वह नहीं बताते। इस मामले में जो कानूनी कार्रवाई होती है हो।"ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने कमलनाथ के करीबियों सहित कई अन्य लोगों के यहां छापे मारे थे। इन छापों में 281 करोड़ रुपये के लेन-देन के कागजात मिले थे। भाजपा लगातार यह आरोप लगा रही है कि जिन लोगों के यहां करोड़ों रुपये के लेनदेन के कागजात मिले हैं, उनका कमलनाथ से नाता है। जबकि कांग्रेस एक गैर सरकारी संगठन के प्रमुख को भाजपा से जुड़ा बता रही है। उस एनजीओ प्रमुख ने भी स्वयं को भाजपा के नेताओं का करीबी बताया था। 

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD