Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

बंगाल में भाजपा की लहर ने ममता को तनाव में डाल दिया : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांथी/पूर्व मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) , 10 May 2019

Last updated on: May 10, 2019, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीतने का दावा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा लहर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'बहुत तनाव' में डाल दिया है।राजनाथ ने कांथी में एक रैली में कहा, "दीदी भाजपा लहर के कारण इतना तनाव में हैं कि वह प्रधानमंत्री का फोन भी नहीं उठाती हैं। पूरा देश समझ सकता है कि भाजपा की लहर पूरे बंगाल में फैल रही है और यहां पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर जीत का झंडा फहराएगी।"कांथी में 12 मई को छठे चरण में मतदान होना है।राजनाथ ने लोगों को याद दिलाया कि कैसे ममता बनर्जी ने वादा किया था कि अगर वह मुख्यमंत्री बनती हैं तो 'वह मां माटी मानुष' की सुरक्षा करेंगी। उन्होंने कहा, "लेकिन मैं कह सकता हूं कि तीनों में से कोई सुरक्षित नहीं है।"ममता बनर्जी के उस बयान का जिक्र करते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब कोई 'जय श्रीराम' का नारा लगाता है तो वह उन्हें अपमानित करता है, उन्होंने कहा, "क्या भगवान राम के नाम से इतनी घृणा है? लोग जय श्रीराम, जय मां काली या जय मां दुर्गा कह सकते हैं। स्थिति इतनी अजीब हो गई है कि देवताओं के नाम यहां अपमानजनक लग रहे हैं।"सोशल मीडिया पर चार मई को वायरल हुए वीडियो में मुख्यमंत्री 'जय श्रीराम' का नारा लगा रहे लोगों के एक समूह का सामना करने के लिए अपने वाहन से बाहर आती दिख रही हैं। ममता बनर्जी अपने वाहन से घाटल में जनसभा करने के लिए जा रही थीं।ममता के काफिले के रुकने के बाद लोगों ने भागना शुरू कर दिया, लेकिन ममता ने वापस आने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि उनमें कुछ उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।राजनाथ ने बंगाल को प्रतिष्ठित नेताओं की भूमि बताया। उन्होंने कहा, "इस भूमि पर मुख्यमंत्री जिस तरह से बोल रही हैं, वह देश के नागरिकों के समझ से परे है।"लोगों से भाजपा को वोट करते समय साहसी होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

एनएस

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD