Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

किरण खेर ने आईएमए में डॉक्टरों से मांगा समर्थन

कहा, दोबारा चुनाव जीतीं तो समस्याओं का होगा समाधान

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 07 May 2019

Last updated on: May 07, 2019, 00:00 IST

डॉक्टर तथा इस पेशे से जुड़े लोग समाज की अहम कड़ी हैं। डाक्टरों की समस्याओं का समाधान अगर पहल के आधार पर नहीं किया जाएगा तो इसका नुकसान समाज के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। उक्त विचार चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद किरण खेर ने सैक्टर-35 स्थित नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डॉ.प्रिंस बंधेला, रचित सूरी व कई अन्यों ने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि जो चिकित्सक अपने आवास पर प्रैक्टिस करते हैं उनसे कोई कामर्शियल फीस न ली जाए। छोटे क्लीनिक को नियमित करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।किरण खेर ने मेडिकल क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की मांगे सुनने के बाद कहा कि उन्होंने हमेशा से डाक्टरों तथा इस पेशे से जुड़े लोगों को सम्मान दिया है। चुनाव जीतने के बाद उनकी मांगों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने डाक्टरी के पेशे को सलाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आयुषमान भारत जैसी कल्याणकारी योजना चलाकर हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का फैसला लेकर समूचे विश्व के सामने नई मिसाल कायम की है। टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ में मेडिकल कोटे की सीटों को बढ़ाया है। उन्होंने एनआईएमए प्रतिनिधियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि दोबारा सत्ता में आते ही इनका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ.राजेश धीर,पूर्व अध्यक्ष डॉ.राजेश धीर,  हरदीप सिंह, संतोख सिंह, डॉ.आर.एस.बेदी, जीडी मेहता, डॉ.मीनू गांधी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।इसके बाद उन्होंने सेक्टर-29 में हरिशंकर मिश्रा की ओर से आयोजित किए गए रोड शो में हिस्सा लिया। खेर के साथ एरिया काउंसलर शक्ति प्रकाश देवशाली भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने खुड्डा लाहौरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और बताया कि किस तरह से उन्होंने पांच सालों में गांवों को विकसित किया है। इसके बाद उन्होंने धनास की अमन व चमन कालोनी में हिमाचली एकता वेलफेयर की ओर से आयोजित कर्यक्रम में हिस्सा लेते हुए जनसभा को संबोधित किया।

 

Tags: Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD