Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

राजीव गांधी पर टिप्पणी के लिए मोदी को माफ नहीं करेगा देश : राज ठाकरे

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उनके इस बयान के लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।ठाकरे रविवार को नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि, राजीव गांधी को उनके दरबारी 'मिस्टर क्लीन' कहते थे लेकिन उनका अंत 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' के रूप में हुआ।ठाकरे ने कहा, "घृणा, अंतहीन झूठ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा लांघने में कोई हिचक नहीं, ये तीन ऐसी बाते हैं जो नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की पहचान बन गई हैं।"

उन्होंने कहा, "दिवंगत राजीव गांधी पर दिए उनके हालिया बयानों से यह और स्पष्ट होता है और देश उन्हें इसके लिए बिल्कुल माफ नहीं करेगा।"इसी के साथ ठाकरे भी विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने राजीव गांधी पर दिए मोदी के बयानों की आलोचना की है। श्रीलंका के तमिल आत्मघाती हमलावरों ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।इस बार मनसे प्रमुख ने महाराष्ट्र में मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ लगभग दर्जन भर राजनीतिक जनसभाओं को संबोधित किया, हालांकि उनकी अपनी पार्टी मनसे 2019 लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है।

 

Tags: Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD