Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेगी : सचिन पायलट

कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेगी : सचिन पायलट
Listen to this article

5 Dariya News

जयपुर , 05 May 2019

Last updated on: May 05, 2019, 00:00 IST

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है उनकी पार्टी प्रदेश में 'मिशन 25' के तहत सभी लोकसभा सीटें जीतेगी और 23 मई को मतगणना के परिणाम सामने आने के बाद केंद्र में संप्रग-3 की सरकार बनेगी।पायलट ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "हम मिशन 25 के लिए जोर-शोर से काम कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है हम इसे पूरा करेंगे। कांग्रेस ही वह पार्टी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती है, पराजित कर सकती है। मेरा मानना है कि 23 मई को और अधिक सहयोगी दलों के साथ संप्रग-3 एक सच्चाई होगी।"कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की केंद्र में दो बार सरकार बनी है और उसने 2004 से 2014 तक सत्ता की बागडोर संभाली है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भावोत्तेजक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जबकि कांग्रेस लोगों की आजीविका, युवाओं के लिए अवसर, कृषि संकट और आर्थिक मंदी का मुद्दा उठा रही है।उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि यह चुनाव सुशासन के मुद्दे पर लड़ा जाना चाहिए। भाजपा जहां भावोत्तेजक मुद्दे उठा रही है, वहीं कांग्रेस लोगों के जीवन में प्रतिदिन हो रही मुश्किलों को उठा रही है। हमने धर्म, मंदिर, मस्जिद की जगह लोगों की समस्याओं को बहस के केंद्र में लाया है।"उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अली और बजरंगबली की बात करते हैं, जबकि आज की राजनीति में इस तरह की बातें बेमानी हैं।" पायलट ने कहा कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार पार्टी नेता द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए हैं।उन्होंने कहा, "हमने 25 सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवार उतारे हैं। तीन माह तक विचार-विमर्श के बाद उन उम्मीदवारों को उतारा गया है।"भाजपा इस बात की आलोचना कर रही है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव को जिताने के लिए ज्यादा समय जोधपुर में प्रचार पर दे रहे हैं। इस बारे में पायलट ने कहा कि इसमें कुछ भी बुरा नहीं है।उन्होंने कहा, "हमलोगों ने साथ-साथ पूरे राज्य में प्रचार किया है। जोधपुर के साथ ही उन्होंने अन्य स्थानों पर भी प्रचार किया है। हम चाहते हैं कि हमारे सभी उम्मीदवार जीतें तो इसमें कुछ भी बुरा नहीं है।"यह पूछने पर कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे? पायलट ने कहा, "लोकतंत्र में संख्या का बहुत महत्व है। राहुल जी ने खुद ही कहा है कि परिणाम आने दीजिए फिर हम मिलकर बैठेंगे और तय करेंगे कि सरकार का नेतृत्व किसे करना चाहिए। एक कांग्रेसी होने के नाते कह सकता हूं कि 23 मई के बाद वह मत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"यह पूछने पर कि रपटों में कहा गया है कि कृषि ऋण की थोड़ी राशि ही माफ की गई है? उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों और भूमि विकास बैंक से लिए गए 18,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए गए हैं।उन्होंने कहा, "वाणिज्यिक बैंक वित्त मंत्रालय के अधीन हैं और हम इस मुद्दे पर उनसे बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अभी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है, जैसे ही यह खत्म होता है हम उन ऋणों को भी माफ कर देंगे।"पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों की चर्चा नहीं करती है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है। वे केवल भावनात्मक मुद्दे यानी धर्म और राष्ट्रवाद की बात करते हैं।कांग्रेस नेताओं के अनुसार, उपमुख्यमंत्री पायलट राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान लगभग 125 सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। 

 

Tags: Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD