Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

नरेन्द्र मोदी ने रक्षा सौदों में दलालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया ईमानदारी का परिचय - संजय टंडन

मोदी सरकार ने सैनिकों को दिया सम्मान - किरण खेर

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 05 May 2019

Last updated on: May 05, 2019, 00:00 IST

शहर की एक्स सर्विसमेन यूनियन के सदस्यों के दल ने आज भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और भाजपा-अकाली दल की संयुक्त प्रत्याशी किरण खेर के साथ पार्टी कार्यालय कमलम में भेंट की और अपना समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने किया।इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी एक्स सर्विसमेन के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली पहली ऐसी सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू करके सैनिकों को सम्मान दिया है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने सैनिकों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियार, जैकेट, फाइटर जहाज आदि रक्षा के कई सौदे किए। सैन्य बजट में बढ़ावा और रक्षा सौदों में दलालों को बाहर का रास्ता दिखाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।इस मौके पर किरण खेर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं का पहल के आधार पर समाधाना किया है। वन रैंक वन पैंशन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने तो इस मुद्दे पर सैनिकों को निराशा ही थमाई जबकि मोदी सरकार ने आते ही अपने वायदे को पूरा किया और देश के हर सैनिक को सम्मान दिया।

 

Tags: Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD