Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

कांग्रेस व घोटाले एक-दूसरे के पूरक बने : किरण खेर

संजय टंडन के नेतृत्व में सैक्टर-40 आधा दर्जन जनसभाओं का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 May 2019

Last updated on: May 03, 2019, 00:00 IST

चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद किरण खेर ने कहा है कि इस देश में कांग्रेस पार्टी व घोटाले एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। जिसके चलते देश की जनता कांग्रेसियों को मुंह नहीं लगा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस की हार निश्चित है।किरण खेर अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को सैक्टर-40 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मायनों को बदलने का काम किया है। देश के लोगों को विकास की राजनीति की राह दिखाई है। जबकि इससे पहले सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी ने घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया।इस अवसर पर बोलते हुए संजय टंडन ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग विकास चाहते हैं। पिछले पांच सालों के दौरान यहां बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हुए हैं। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए कई विकास योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। जिसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। हास्य अभिनेता व डायरेक्टर सतीश कौशिक भी इस समारोह में उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, जिला अध्यक्ष एवं पार्षद रविकांत, पार्षद हीरा नेगी, मंडल चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के मीडिया प्रभारी रविंद्र पठानिया, महासचिव गुरेंद्र कौशिक, वार्ड अध्यक्ष संजीव ग्रोवर, अकाली दल प्रधान हरदीप सिंह, मंडल महासचिव पंकज आजाद व सोमनाथ, कुलमीत सिंह सोढी, श्यामा नेगी, नीमा जोशी, बी के कपूर, रमेश शर्मा, जगदेव, अमित नागर, आशीष चौधरी व रवि रावत  समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव प्रेम कौशिक, मंडल नंबर 9 के चुनाव प्रभारी रविन्द्र पठानिया और मंडल अध्यक्ष संजीव ग्रोवर के समक्ष सेक्टर 40 के 40 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा जिनका प्रदेशाध्यक्ष ने पटका डाल कर पार्टी में स्वागत किया। 

धनास की जनसभा में मिला जनसमर्थन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में किरण खेर के समर्थन में धनास स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में भी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने किरण खेर को समर्थन देने का ऐलान किया। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष स्वराज उपाध्याय, वरिंदर टमटा और जिला महासचिव संजीव वर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान किरण खेर ने सैक्टर-25 में नगर निगम मेयर राजेश कालिया की उपस्थिति में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें एसटी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महासचिव विक्की शेरा, मनोज गोहर, मुकेश चंदोलिया, ज्ञानी राम, विजय कुमार, रविन्द्र भनोट, सुरजीत फौजी समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

Tags: Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD