Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

भाजपा ने पहली बार चंडीगढ़ में लागू करवाई औद्योगिक नीति: किरण खेर

लघु उद्योग भारती व ट्रांसपोर्टरों से हुई रूबरू

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 May 2019

Last updated on: May 03, 2019, 00:00 IST

चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी व अकाली दल की प्रत्याशी किरण खेर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने यहां पहली बार औद्योगिक नीति को लागू करके उद्योगों को नई पहचान देने का काम किया है। जिससे यहां हर छोटे-बड़े उद्योग को पहचान मिली है।खेर आज औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 स्थित होटल पैलिकन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों से रूबरू थी। इस अवसर पर भाजपा इंडस्ट्री सैल के संयोजक अवि भसीन और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष युद्धवीर कौड़ा ने कहा किरण खेर ने अपने कार्यकाल के दौरान लघु उद्योग की 30 साल पुरानी फाइलों को निकालकर उनका समाधान करने का काम किया है। प्रतिनिधियो ने किरण खेर और संजय टंडन को औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत करवाया और इस सेक्टर के लिये भाजपा द्वारा जो कार्य किये गये उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ के लघु उद्योगों के लिए बहुत कार्य किए हैं। औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों और उद्योगपतियों की वर्षों पूरानी मांगों को भाजपा कार्यकाल में पूरा किया गया। जिससे उद्योगपतियों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी की लहर चल रही है और मोदी सरकार की नीतियों से देश की जनता प्रभावित हुई है। 

इस अवसर पर  जरनैल सिंह, एएल अग्रवाल, दिनेश शर्मा, जी  बी भारद्वाज, चंदर वर्मा, भरत कुमार, सुनील बंसल, रितेश अरोड़ा और दीपक शर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम में औद्योगिक व्यापारी संगठन मौजूद हुये जिसमें चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ ऐसोसियेशन, चंडीगढ़ शैफ वैल्फेयर ऐसोसियेशन, फर्नीचर ऐसोसियेशन, इस्पा, कनर्वटिड प्लांट ओनर्स ऐसोसियेशन के प्रतिनिधि  शामिल हुये। इसी दौरान किरण खेर आज यहां सैक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा आयोजित  कार्यक्रम में पहुंची जहां पार्षद दलीप शर्मा ने खेर को ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्यओं से अवगत करवाया। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष के.के अबरोल ने किरण खेर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेर ने कहा कि ट्रांसपोर्ट के लोगो के पार्किंग के बढ़े हुए रेट को रद्द करके पुराने रेट लागू करवाए जाएंगे। इस अवसर पर सुनील शर्मा, सोम राज, वीनू, बग्गा, शक्ती देव शाली, राज किशोर, नौसाद अली समेत कई गणमान्य मौजूद थे।  इसी दौरान किरण खेर ने कहा कि खेर ने यूटी कर्मियों से बैठक के दौरान कहा कि उन्होंने यहां सरकारी कर्मचारियों के लिए मृत:प्राय पड़ी आवासीय योजना को फिर से लागू करवाया है। जिससे करीब चार हजार परिवारों को घर मिलने का सपना साकार हुआ है। भविष्य में भी वह कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत रहेंगी।

 

Tags: Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD