Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

चुनाव के बाद देश की राजनीति से खत्म हो जाएगी कांग्रेस : किरण खेर

कांग्रेस महासचिव समेत दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन, संजय टंडन ने दिया मान-सम्मान का आश्वासन

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 01 May 2019

Last updated on: May 01, 2019, 00:00 IST

चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने कहा है कि निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का देश के राजनीति नक्शे से अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। किरण खेर बुधवार को यहां कमलम् में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव महेंद्र नाथ दुबे व उनके साथियों को भाजपा में शामिल करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान इंदिरा कालोनी आरडब्लयूए (ईडब्लयूएस) प्रधान अरविंद दुबे, मनीमाजरा की एनजीओ समस्या-समाधान के अध्यक्ष संजय चौबे के अलावा बहलाना के दर्जनों कांग्रेसी नौजवानों ने कांगे्रस को अलविदा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।इस अवसर पर अपने संबोधन में किरण खेर ने कहा कि भाजपा ही इस देश में स्थिर सरकार देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह जनता के सामने कोई मास्टर प्लान पेश करने की बजाए गुमराहपूर्ण बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आने वाले नेताओं को उचित मान-सम्मान दिए जाने की बात करते हुए कहा कि अमित शाह व नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। कांगे्रस को अलविदा करके भाजपा में शामिल होने वाले महेंद्र नाथ व अन्यों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज अपने असल मुद्दों से भटक चुकी है। यह राजनीतिक दल न होकर एक परिवार का दल बनकर रह गया है। जिससे लोगों का मोहभंग होता जा रहा है। इस अवसर पर केशव नगर शाखा सेवा प्रमुख शिवानंद मिश्रा समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।

 

Tags: Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD