Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

किरण खेर ने चार जनसभाओं को किया संबोधित, अपनी उपलब्धियां गिनाईं

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2019

Last updated on: Apr 30, 2019, 00:00 IST

शहर से भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर ने मंगलवार को चुनाव प्रचार तेज करते हुए शाम को अलग अलग जनसभाओं को संबोधित किया। खेर जहां भी गईं वहां लोगों ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। खेर ने शाम रो पहली जनसभा उन्होंने गांव दड़वा में संबोधित की। यहां भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, काउंसलर अनिल दूबे, सरपंच गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। खेर ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में उन्होंने किसी एक का भी घर नहीं टूटने दिया। उनके  दिल में एक आम व्यक्ति के लिए दर्द है।खेर ने गांव के लोगों को पानी की समस्या को हल करने का आस्वासन दिया और कहा कि 100 करोड़ की लागत से पानी की पाइप्स पूरे चड़ीगढ़ में डाली जानी शुरू हो गई है और गांव के लोगों को बहुत जल्द 24 घंटे पानी मिलेगा। इसकी शुरुआत मनीमाजरा से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के प्रशासक ने करोड़ों के फंड गांव के विकास के लिए मंजूर किए हैं और बहुत जल्द उनके गांव को पानी, लाइट्स, सीवरेज, अच्छी सड़के मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर वह दोबारा चुनाव जीत कर आती हैं तो वह दिल्ली से गांव दड़वा के लिए और ग्रांट लेकर आएंगी और विकास करेंगी। उन्होंने कहा कि गांव के सरकारी स्कूलों को कांवेंट स्कूलों के तौर पर विकसित करेंगी ताकि बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ सकें।  आज के दौर में इंग्लिश का ज्ञान बच्चों के आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने संबोधन में भाजपा की ओर से शहर में पांच सालों में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांवों में जितना काम भाजपा सरकार ने करावाए हैं इससे पहले कभी किसी ने नहीं करवाए। 

टंडन ने कहा कि  भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास और इसी मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ती रहेगी। इससे पहले सहदेव सलारिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव गांव का चुनाव नहीं यह देश का चुनाव है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि गांव दड़वा के लोग कंधे से कंधा मिला के नहीं बल्कि दिल से दिल मिला के उनको दोबारा से संसद भेजेंगे। किसान मोर्चा के प्रधान नरिंदर सिंह सैनी ने कहा के खेर ने दड़वा में बहुत से कार्य किए हैं। यह कार्यक्रम धर्मेंद्र की ओर से आयोजित किया गया था।  इससे पहले खेर ने गांव दड़वा में पूर्व राष्ट्रीय सदस्य किसान मोर्चा बलजीत सिंह सिद्धू जी के घर शिरकत की।दड़वा के बाद खेर सेक्टर-32 पहुंची जहां उन्होंने एरिया काउंसलर और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, प्रदीप बंसल की मौजूदगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।  खेर ने कहा कि सेक्टर-32 उनका अपना सेक्टर है कि इस सेक्टर में स्थित मेडिकल कॉलेज की सीटें उन्होंने बढ़वाई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने शहर के लिए 75 से अधिक काम किये हैं। आप बंसल के 5 काम उन्हें बता दें। इसके उपरांत खेर काउंसलर हीरा नेगी की और से सेक्टर-49 की ईडब्लूएस कालोनी में अयोजित की जन सभा में गईं और लोगों को वोट की अपील की। खेर ने कहा कि बंसल जल संसाधन मंत्री थे पर उन्होंने शहर को पानी नहीं दिया। लेकिन, उन्होंने यह काम किया है। मलोया में हमने चार हजार गरीबों को मकान दिए हैं और 7 हजार लोगों को हम और देने वाले हैं। इस मौके पर मेयर राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा ग़रीबों की पार्टी है। यह पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कागज चुगने वाले को मेयर और चाय  बेचने वाले को प्रधान मंत्री बन सकती है। देर रात खेर ने सेक्टर-45 में मंदिर के पास एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें एरिया काउंसलर कंवरजीत सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Sanjay Tandon , Kirron Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD