Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा ने भाजपा का दामन थामा

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 30 Apr 2019

शहर की पूर्व मेयर और कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा ने अपने साथियों सहित चण्डीगढ़ लोकसभा के प्रभारी और हरियाणा के सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, कालका एमएलए लतिका शर्मा, मेयर राजेश कालिया, चुनाव संचालन समिति संयोजक रामवीर भट्टी व सह-संयोजक सतिन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा व भीमसेन अग्रवाल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।इस अवसर पर पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने कहा कि मेरे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कारण मोदी जी की कार्यशैली है। मैं मोदी जी की नीतियों से प्रभावित हूँ। उन्होंने कहा कि मैं जो कांग्रेस में थी वो एक्स हो गई हूँ। लेकिन आज से मैं चौकीदार हूँ। भाजपा मे निष्काम सेवा के लिए आई हूँ। मुझे पार्टी में किसी पद का कोई लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किरण खेर जी मैं आपसे बहुत प्रभावित हूँ कि आपने 10 रूपये में चण्डीगढ़ के लोगों को खाना दिया, भूखे लोगों को सहारा दिया। उन्होंने खेर को बहुमत से जीताने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नवजोत सिद्धू को टिकट नहीं दी यह भी एक कारण है कि कांग्रेस ने एक ऐसे परिवार को नजर अंदाज किया है जिसका समाज सेवा में एक बड़ा नाम है। इस अवसर पर पूर्व मेयर पूनम शर्मा के साथ सुदेश, रिम्मी, राज, बबिता, कामनी, संध्या, रेणु, रमेश पाठक, संदीप सिंह आदि सैंकड़ों महिलायें भाजपा में शामिल हुई।इस अवसर पर भाजपा चण्डीगढ़ की प्रत्याशी किरण खेर ने कहा कि बहुत खुशी की बता है कि पूर्व मेयर पूनम शर्मा और कांग्रेस पार्टी की सीनियर लीडर सुभाष हमारे भाजपा परिवार में शामिल हुए। जिनका हम खुलेदिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मे हर एक की आवाज को सुना जाता है और पूनम जैसी ताकतवर महिला पार्टी के समक्ष आम लोगों की बात अच्छे से रख सकती है। उनकी यही खुबी उनको खास बनाती है। 

 

Tags: Sanjay Tandon , Kirron Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD