Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

वार्ड नं. 19 के पार्षद दलीप शर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 Apr 2019

Last updated on: Apr 29, 2019, 00:00 IST

समाज में किसी भी व्यक्ति के लिए परिवार से बढ़ कर कुछ नहीं होता है। परिवार से अलग होकर कोई संतुष्ट नहीं हुआ अंत में उसे घर वापिसी के साथ उसका आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने वार्ड नं. 19 के पार्षद दलीप शर्मा की भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर पार्टी कार्यालय कमलम में हुए कार्यक्रम के दौरान कहे। इस अवसर पर भाजपा चण्डीगढ़ की प्रत्याशी किरण खेर ने भी दलीप शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष व चुनाव संचालन समिति के संयोजक रामवीर भट्टी व भीमसेन अग्रवाल, महासचिव प्रेम कौशिक, पूर्व सांसद कमला शर्मा, जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, धर्मपाल गुप्ता, संचालन समिति के सह-संयोजक सतिन्द्र सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया इंचार्ज के रविन्द्र पठानिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और प्रत्याशी किरण खेर ने अपने कर कमलों द्वारा दलीप शर्मा और सरिता शर्मा के गले में पार्टी का पटका डालकर पार्टी में स्वागत यिा और उसके उपरांत अन्य सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने पटका डालकर पार्टी में शामिल किया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि परिवार के मुख्य के नाते वे उनका अभिनंदन करते हैं। उन्होनें कहा कि दलीप शर्मा के पार्टी में शामिल होने से अब नगर निगम में भी भाजपा की संख्या 20 हो गई है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। परिवार से बिछड़ कर आज तक किसी का फायदा नहीं हुआ। घर के भीतर रहकर ही आपसी प्रेम भाव बढ़ता है।इस अवसर पर पार्टी की प्रत्याशी किरण खेर ने कहा कि दलीप शर्मा की वापसी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से पार्टी को ओर मजबूती मिली है। समय समय पर दलीप शर्मा का किरण खेर का साथ प्राप्त होता रहा है और आगे भी प्राप्त होता रहेगा ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में कमल के फूल को वोट डालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना कदम बढ़ायेंगे। प्रत्याशी सांसद किरण खेर ने भी सभी लोगों का पार्टी में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।पार्टी में शामिल हुए पूर्व पार्षद सरिता शर्मा, विनय दुबे, सुनील शर्मा, बीरू, सोमराज, मांसा राम, मंसा देवी, डॉ. सुनीता सूद, संजीव शर्मा, सागर, हरमन, राजेश शर्मा, सुधा शर्मा, ओम प्रकाश, रजनी, अनु शर्मा, ललन शर्मा, विनु, राकेश ढिल्लों, प्रमोद कुमार, राधा श्याम, लच्छु सिंह, भशीर, मकसूद, लक्ष्मण, श्रीराम, हरभजन सिंह, सोनू किशन, ज्ञान सिंह, पुष्पा शर्मा, राजू हरिराम, अमृत, दीपक, राजेश कुमार, चन्द्र रेखा, सुबे सिंह चोहान, विनोद कुमार, पिंटू व सैंकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

 

Tags: Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD