Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

संजय टंडन और किरण खेर की पार्टी कार्यालय कमलम में महत्वपूर्ण बैठक हुई

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 28 Apr 2019

Last updated on: Apr 28, 2019, 00:00 IST

कला क्षेत्र व रंगमंच से जुड़े सैंकड़ों कलाकारों के साथ भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और भाजपा प्रत्याशी किरण खेर की पार्टी कार्यालय कमलम में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, महासचिव चन्द्रशेखर, अकाली दल अध्यक्ष हरदीप सिंह और वरिष्ठ नेता बीबी हरजिन्द्र कौर, सुदेश शर्मा आदि उपस्थित थे।बैठक में उपस्थित कलाकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और भाजपा प्रत्याशी किरण ने कहा कि कला और रंगमंच से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा और हुनर के चलते किसी भी सामाजिक विषय को लेकर समाज के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाते आये हैं। रंगमंच किसी भी विशेष मुद्दे को लेकर जनता के बीच एक दर्पण का काम करता है। कलाकार की प्रतिभा और उसके भीतर छिपे गुणों को व्यक्त करने के लिए वह रंगमंच में अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए जी जान लगा देता है। चूंकि कलाकार समाज को आइना दिखाने का काम करता है इसलिए सभी रंगमंच कलाकारों का भी यह कत्र्तव्य है कि वे विषय विशेष की सत्यता को ही दिखाये।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर सभी कलाकार लोगों के बीच में जायें और नुक्कड़ नाटक, लघु कथाओं, थियेटर आदि के माध्यम से उनको जागरूक करें। इस काम के लिए भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के कला व संस्कृति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता समय-समय पर चण्डीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को लेकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता बेहतरीन ढंग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये विकास के कार्यों को भी सरल ढंग से प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि वे लोग भी इस प्रकोष्ठ के साथ जुड़े और पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए अपनी-अपनी कला और हुनर के माध्यम से जनता की बीच जायें और पार्टी के प्रत्याशी के बारे में प्रचार प्रसार करें ताकि 23 मई को आने वाले चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत प्राप्त हो और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने।

 

Tags: Sanjay Tandon , Kirron Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD