Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनीष तिवारी ने अकालियों को कर्ज माफी जैसी एक भी किसान हितेषी स्कीम का नाम बताने को कहा

Listen to this article

5 Dariya News

मोहाली , 26 Apr 2019

Last updated on: Apr 26, 2019, 00:00 IST

सीनियर कांग्रेसी नेता और श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने शिरोमणि अकाली दल और उसके उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से शुरू की गई किसान कर्ज माफी जैसी एक भी ऐसी किसान हितेषी स्कीम का नाम बताने की चुनौती दी है, जिसे पंजाब में उनकी सरकार के 10 सालों और केंद्र में 5 सालों के शासनकाल के दौरान लॉन्च किया गया हो, जिस स्कीम के तहत छोटे और पिछड़े किसानों के 2-2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए गए और इससे उन्हें एक बड़ी राहत मिली है।श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में श्रृंखलाबद्ध जनसभाओं को संबोधित करते हुए, तिवारी ने दावा किया कि पंजाब देश में पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान कर्ज माफी स्कीम शुरू की, जिस पर अब कुछ भाजपा शासित प्रदेशों सहित अन्य राज्य भी चल रहे हैं। कांग्रेसी नेता ने कहा कि अकाली हमेशा से खुद को किसानों का सबसे बड़ा हितेषी बताते हैं, लेकिन असलियत में उन्होंने उनकी समस्याओं के हल हेतु कुछ नहीं किया। अकाली शासन के वक्त कर्ज तले दबे किसानों द्वारा सबसे अधिक आत्महत्याएं की गई, लेकिन उन्होंने कभी भी समस्या के हल हेतु उपाय नहीं निकाले।
तिवारी ने चंदूमाजरा से कहा कि उनके और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ गलत प्रचार करने की बजाय, उन्हें श्री आनंदपुर साहिब के लोगों को बताना चाहिए कि वे क्यों उन्हें वोट दें और बीते 5 सालों के दौरान उन्होंने असलियत में उनके लिए क्या किया है। वह सिर्फ इधर-उधर जाकर यह नहीं दावा कर सकते कि उन्होंने हल्के में अपने सांसद निधि को खर्च किया है, जबकि असलियत यह है कि उसका एक बड़ा हिस्सा उनकी ओर से पटियाला लोकसभा क्षेत्र में पड़ते अपने बेटे के विधानसभा क्षेत्र सनौर को ट्रांसफर किया गया है।तिवारी ने लोगों से उन्हें वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वे लुधियाना में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पुष्टि कर सकते हैं, जहां वह बहुत सारे विकास सम्बन्धी प्रोजेक्ट लेकर आए। वह 2004 में पहली बार लुधियाना से लड़े और अगले 10 सालों तक उन्होंने पूरी निष्ठा से वहां लोगों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने लुधियाना एयरपोर्ट से हवाई जहाज शुरू करवाए, लुधियाना से स्पेशल शताब्दी ट्रेन शुरू करवाई, 1500 करोड रुपए प्रधानमंत्री ग्राम सेवक योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के लिए जारी करवाए, कपड़ा उद्योग के लिए एक्साइज ड्यूटी माफ करवाई, कपड़ा उद्योग के लिए अपैरल पार्क मंजूर करवाने जैसे कई कार्य किए।तिवारी ने चंदूमाजरा को ऐसे किसी भी एक प्रोजेक्ट का नाम बताने की चुनौती दी, जिसे उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब के लिए मंजूर करवाया। उन्होंने उत्साहित लोगों की भीड़ से अपील की कि आप मुझे संसद के लिए चुने और वह आपको दिखाएंगे कि एक सांसद वास्तव में अपने हलके के लोगों के लिए क्या कर सकता है।

 

 

Tags: Manish Tewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD