Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बैंक खाते मोदी ने खोले, रकम कांग्रेस जमा करेगी : राहुल गांधी

Listen to this article

5 Dariya News

जबलपुर/शहडोल(मध्य प्रदेश) , 23 Apr 2019

Last updated on: Apr 23, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश में लोगों के बैंक खाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खोले हैं, मगर उसमें नगद राशि कांग्रेस की सरकार डालेगी।मध्य प्रदेश के शहडोल और जबलपुर संसदीय सीटों से कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में राहुल ने कहा, "केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के गरीबों के साथ अन्याय किया, कांग्रेस न्याय करेगी। बैंक खाते मोदी सरकार ने खोले हैं, मगर नकद राशि कांग्रेस की सरकार जमा करेगी।"गांधी ने कहा, "पिछले चुनाव से पहले देश के गरीबों से 15 लाख रुपये खाते में जमा करने का वादा किया गया था, मगर किसी के खाते में रकम नहीं आई। वर्तमान सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया है, कांग्रेस ने देशवासियों के साथ न्याय करने का फैसला किया है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर देश के 25 करोड़ लोगों को लाभ होगा। पांच करोड़ परिवारों के खातों में हर साल 72 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे।"गांधी ने कहा, "कांग्रेस की न्याय योजना को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि रकम कहां से आएगी, मगर वास्तविकता यह है कि देश में पैसे की कोई कमी नहीं है। वर्तमान सरकार ने देश के 15 उद्योगपतियों के पांच लाख 55 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं।"इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।


 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD