Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा की तरफ से बीरदविन्दर सिंह के बयान का करारा जवाब...

एम.पी. लैड फंड संबंधी नियमों से अनजान बीरदविन्दर सिंह ने दिया बेतुका बयान : प्रो. चंदूमाजरा

Listen to this article

5 Dariya News

खरड़ , 19 Apr 2019

Last updated on: Apr 19, 2019, 00:00 IST

लोक सभा हल्का श्री आनन्दपुर साहिब से मैंबर पार्लियामेंट प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने विरोधी उम्मीदवार बीरदविन्दर सिंह द्वारा पुत्र मोह संबंधी अलग-अलग अखबारों में दिए ब्यान का करारा जवाब दिया है। आज यहां विधान सभा हल्का श्री चमकौर साहिब के गांव चोल्टा खुर्द में हुई एक चुनाव रैली को संबोधन करते हुए प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि ऐसे बेतुके ब्यान देने वाले बीरदविन्दर सिंह को शायद इस बात का ज्ञान ही नहीं है कि एम.पी. लैड फंड का पैसा सरकार की गाईडलाईन्स से बाहर बांटा ही नहीं जा सकता। दूसरी बात ये कि एक मैंबर पार्लियामेंट अपने लोक सभा हल्के से बाहर जा कर 80 लाख रुपए तक पैसा खर्च कर सकता है जबकि उन्होंने तो सिर्फ 57 लाख रुपए के करीब ही पैसा अपने हल्के से बाहर फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा आदि जिलों में बांटा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एम.पी. लैड कोटे के 25 करोड़ रुपये से भी अधिक 26.10 करोड़ रुपये की ग्रांटें खर्च की हैं।प्रो. चंदूमाजरा ने अपने बेटे हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा एम.एल.ए. के हलका सनौर में ग्रांटें खर्च करने बारे उन्होंने कहा कि यह ग्रांटें उन्होंने अपने बेटे के सनौर से एम.एल.ए. बनने से पहले खर्च की थीं, एम.एल.ए. बनने के बाद नहीं।उन्होंने कहा कि बीरदविन्दर सिंह ने मीडिया में गल्त आंकड़े पेश करके बेतुका ब्यान दिया है। गल्त आंकड़े पेश करने वालों खिलाफ आते समय में अदालती कार्रवाई की जायेगी।
प्रो. चंदूमाजरा ने लोक सभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब से बतौर मैंबर पार्लियामेंट अपने इसी कार्यकाल दौरान किये कार्यों बारे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने हल्के में 300 के करीब वाटर टैंकर बांटे, 400 के करीब पार्क जिंम लगवाए। इस के अलावा उन्होंने मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एन.ओ.सी. जारी करवाना, एयरपोर्ट से सच्चखंड श्री हजूर साहिब के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करवाना, दो दर्जन के करीब अंडरपास बनवा कर लोगों के लिए यातायात सुविधाजनक करवाना, हल्के में करीब 8 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने 500 किलोमीटर के करीब हाईवे का जाल बिछा कर यातायात सुचारू ढंग से चलाना, हल्के के किसानों के लिए तीन हजार के करीब ट्यूबवैल कनैक्शन जारी करवाना, देश के इतिहास में पहली बार लोक सभा अंदर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे और माता गुजरी जी की शहादतों की दास्तान सुना कर सत्कार भेंट करवाना, एन.आर.आईज़ की मुख्य मांगों को हल करवाने आदि सहित अन्य बहुत से कार्यों का जिक्र भी किया। इस मौके अन्य के अलावा मोहन सिंह संधू हल्का इंचार्ज, चरनजीत सिंह कालेवाल एस.जी.पी.सी. मैंबर, जत्थेदार करनैल सिंह चोलटा खुर्द, मलकीत सिंह थेड़ी मैंबर जिला परिषद, रवीन्द्र सिंह सरपंच मदनहेड़ी, वरिन्दर सिंह सरपंच, दीदार सिंह, हरजीत सिंह संधू, सरबजीत सिंह सर्कल प्रधान, तजिन्दर सिंह तेजी यूथ प्रधान, मोहन सिंह पंच चोलटा खुर्द, चौधरी नीला राम सरपंच चोलटा खुर्द, सरबजीत सिंह सरपंच पोपना, मस्त सिंह देह कलां, अमरजीत सिंह पन्नूआं, सुखजीत सुक्खी पंच, कुलवंत सिंह त्रिपड़ी आदि सहित गांव के गणमान्य तथा बड़ी संख्या में नौजवान भी उपस्थित थे।



 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD