Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

हितों के टकराव के सवाल पर सौरभ गांगुली क्रिकेट समिति छोड़ने को तैयार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2019

Last updated on: Apr 17, 2019, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीईओ राहुल जौहरी द्वारा लोकपाल डी.के. जैन से सौरभ गांगुली के सीएसी में रहने और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के तौर पर नियुक्ति की जांच करने के लिए कहने के बाद गांगुली सीएसी से इस्तीफा देने को तैयार हैं।गांगुली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की दोहरी भूमिक निभा रहे हैं जिसे हितों के टकराव के तौर पर देखा जा रहा है। गांगुली साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष भी हैं। इन मामले से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि गांगुली के मुताबिक किसी भी तरह से हितों का टकराव नहीं हैं। बावजूद इसके भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सीएसी से इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। सीएसी में गांगुली के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर वीवीएस. लक्ष्मण, और मुंबई इंडियंस के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। सूत्र ने बताया, "सौरभ ने सीएसी के साथ आखिरी बार बैठक चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री की नियुक्ति के दौरान की थी। हालिया दिनों में समिति ने एक भी बैठक नहीं की है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह सीएसी से इस्तीफा देने को तैयार हैं ताकि हितों के टकराव का प्रश्न ही न उठे। हालांकि वह बात को लेकर उनका रुख स्पष्ट है कि किसी प्रकार से हितों का कोई टकराव नहीं है, लेकिन फिर भी वह लोकपाल से मुलाकात करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे।"डी.के. जैन ने गांगुली को उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल से आई तीन लोगों की हितों के टकराव संबंधी शिकायत के मद्देनजर 20 अप्रैल को उनके समक्ष पेश होने को कहा है। पश्चिम बंगाल के तीन शख्स-भास्वाती सांतु, रंजीत सील और अभिजीत मुखर्जी ने गांगुली के सीएबी के अध्यक्ष रहते ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में दिल्ली के डगआउट में बैठने पर सवाल खड़े किए थे। 20 अप्रैल को दिल्ली अपने घर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेगी। रोचक बात यह है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने जौहरी से कहा है कि वह लोकपाल से हितों के टकराव के मामले की जांच करने को कहें, जौहरी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अगर गांगुली खुले तौर पर सभी चीजें स्पष्ट करते हैं तो वह दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बने रह सकते हैं। 

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD