Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दुनिया मोदी को 'फेकू' मानती है : राज ठाकरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2019

Last updated on: Apr 06, 2019, 00:00 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि झूठ का सहारा लेने की प्रवृत्ति को लेकर दुनियाभर में मोदी 'फेकू' के रूप में जाने जाते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछले पांच साल के शासन में मोदी ने हर चीज का झूठ का प्रचार किया है। चाहे भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का स्ट्राइक हो या अच्छे दिन और हरेक भारतीय के खोते में 15 लाख रुपये देने, विकास, रोजगार, नोटबंदी, मेक इन इंडिया आदि सरकार की विभिन्न नीतियां व वादे हों, सबमें उन्होंने झूठ ही फैलाया है। ठाकरे महाराष्ट्र में नए साल के अवसर पर मनाए जाने वाले त्योहार गुड़ी पड़वा के मौके पर शिवाजी पार्क में एक विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा, "अब अमेरिकी सरकार की भी रिपोर्ट आ गई, जिसमें आईएएफ के स्ट्राइक पर भारत के रुख को खारिज कर दिया गया है।"उन्होंने मोदी का जम्मू-कश्मीर का एक वीडियो भी चलाया और कहा कि जवानों की तारीफ करने के बजाय प्रधानमंत्री ने आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के विरुद्ध लड़ने वाले बहादुर जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई में महागठबंधन का समर्थन करने की अपील करते हुए ठाकरे ने कहा कि नोटबंदी के दौरान कतारों में घंटों खड़े रहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और तब से (8 नवंबर 2016) अब तक 4.5 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई हैं और देशभर में उद्योगों को भारी घाटा उठाना पड़ा।उन्होंने पार्टी को खड़ा करने और मजबूत बनाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जैसे बुजुर्ग नेताओं को दरकिनार कर पार्टी पर कब्जा जमाने के लिए मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की निंदा भी की। 

 

Tags: Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD