पाकिस्तान हवाई कार्रवाई के लिए मोदी की प्रशंसा क्यों न की जाए : राजनाथ सिंह
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हवाई कार्रवाई के लिए मोदी की प्रशंसा क्यों न की जाए : राजनाथ सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

गांधीनगर , 30 Mar 2019

Last updated on: Mar 30, 2019, 00:00 IST

पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई कार्रवाई के लिए श्रेय को लेकर चल रही जंग में कूदते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां शनिवार को कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बांग्लादेश की रचना का श्रेय दिया जा सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का श्रेय भी दिया जाना चाहिए।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के नामांकन दाखिल करने के मौके पर यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'चोर' बताते हुए उन पर निशाना साधा और लोगों से उन्हें लोकतांत्रिक रूप से दंडित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि बालाकोट हवाई कार्रवाई का राजनीतिकरण और प्रधानमंत्री को इसका श्रेय दिया जा रहा है, वे लोग भूल गए हैं कि सेना ने 1971 युद्ध में पाकिस्तान को विभाजित कर दिया था और बांग्लादेश की रचना की थी। हमारे नेता वाजपेयी जी ने संसद में इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी। पूरा देश ऐसा ही कर रहा था।"जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने पर प्रधानमंत्री ने बदला लेने के लिए दृढ़ निश्चय दिखाया।उन्होंने कहा, "हमारी वायुसेना ने बालाकोट में हवाई कार्रवाई की। फिर प्रधानमंत्री को श्रेय क्यों नहीं दिया जाना चाहिए। जब-जब हमारे बलों ने अपनी वीरता दिखाई है, तब-तब मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति रही है। कांग्रेस सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद कुछ भी नहीं किया।"भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जब राजनीतिक इच्छाशक्ति और सेना की वीरता के बीच समन्वय होता है, तब कोई भी विश्व शक्ति हमें चुनौती नहीं दे सकती।प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' के तंज के संदर्भ में सिंह ने कहा, "मोदीजी के नेतृत्व में देश, दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन विडंबना यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाए।"राहुल पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री को चोर कह रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि वह 'पाकसाफ' हैं और उन पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है।उन्होंने कहा, "चौकीदार 'पाकसाफ' है, वह निश्चित रूप से प्रधानमंत्री बनेंगे और उनके पास हर समस्या का इलाज है।" भाजपा प्रमुख की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि शाह एक करिश्माई रणनीतिकार हैं, जिनके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी।उन्होंने लोगों से रिकॉर्ड अंतर के साथ शाह को जिताने के लिए समर्थन मांगा।

 


 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD