Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाईचारगी और नफरत के बीच जंग है यह चुनाव : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंचल (पश्चिम बंगाल) , 23 Mar 2019

Last updated on: Mar 23, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने भाषणों में झूठ बोलने का शनिवार को आरोप लगाया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस की मिल्लत के विचार और भाजपा-आरएसएस की विभाजनकारी और नफरत की विचारधारा के बीच है।राहुल गांधी ने मालदा जिले के कोलोमा बागान मैदान में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, कुछ दिनों में हमारे सामने देश का आम चुनाव है। यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और नरेंद्र मोदी हैं।राहुल ने कहा, हम देश की एकता के लिए काम करते हैं और प्यार व भाईचारे की बात कर लोगों को एकजुट रखने की कोशिश करते हैं। जबकि भाजपा-आरएसएस जहां भी जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। वे विभिन्न धर्मो और भाषाओं के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाते हैं।मोदी पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के धनी और भ्रष्ट लोगों के चौकीदार हैं, और वह आम जनता की परेशानियों के बारे में नहीं सोचते।उन्होंने आरोप लगाया, मोदी जी अपने भाषणों में हर रोज झूठ बोलते रहते हैं। वह जहां भी जाते हैं, वहां कोई न कोई झूठ बोलते हैं। वह धनी और भ्रष्ट लोगों के चौकीदार हैं, जैसे नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी।राहुल ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष को भाजपा नेताओं के साथ जोड़ते हुए कहा, मोदी ने पिछले पांच वर्षो में 15 लोगों के 3.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए। लेकिन जब देश के किसानों ने कर्जमाफी चाही तो मोदी, (वित्तमंत्री) अरुण जेटली और (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी ने इंकार कर दिया।मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी की जीत का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकारों ने तीनों राज्यों में सत्ता संभालने के 10 दिनों के अंदर कृषि ऋण माफी के अपने वादे को पूरा किया। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी मोदी पर हमला किया।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD