Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रवाद की आड़ में सच्चाई नहीं दबा सकते : कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 12 Mar 2019

Last updated on: Mar 12, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए कुटिल तरीके से राष्ट्रीय सुरक्षा का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और यहां आयोजित कार्य समिति की बैठक में आरएसएस और भाजपा के फासीवाद, घृणा, क्रोध, विभाजन की विचारधारा को हराने का संकल्प लिया।कांग्रेस ने कहा कि पार्टी राष्ट्रवाद की आड़ में मोदी को देश के वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने नहीं देगी।कांग्रेस की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में 60 वर्षो में पहली बार हुई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूदा थे।कुछ दिन पहले ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी ने भी पहली बार सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लिया।पार्टी ने कहा, सीडब्ल्यूसी ने आरएसएस, भाजपा की फासीवाद, नफरत, क्रोध, बंटवारे की विचारधारा को हराने का संकल्प लिया है। इस प्रयास में कोई भी बलिदान बड़ा नहीं है, कोई भी प्रयास छोटा नहीं है, इस लड़ाई को जीता जाएगा।बयान के अनुसार, यह कहना काफी दुखद है कि हमारे प्रधानमंत्री शर्मनाक तरीके से आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए लोगों की भावनाओं का फायदा उठा रहे हैं। वह समाज को बांट रहे हैं। यह नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा जवाबदेही और वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है।सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, हम सरकार को 2014 की चुनावी रैलियों में किए गए वादों की याद दिलाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों को धोखा दिया है और वह विफल हो गए हैं। हम प्रधानमंत्री को भारत के लोगों को मूर्ख बनाने और गुमराह करने की इजाजत नहीं देंगे।अपने राजनीतिक प्रस्ताव में सीडब्ल्यूसी ने कहा है कि मोदी और भाजपा महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे राष्ट्रनिर्माताओं की विरासत पर कब्जा जमाने की कोशिश कर उनके बलिदान और योगदान का अपमान कर रही है।बयान के अनुसार, कांग्रेस ने इस बात पर गहरी निराशा जताई कि प्रधानमंत्री कुटिल तरीके से अपनी असफलताओं, फर्जी दावों और झूठ से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं।बयान के अनुसार, यह सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है और नोटबंदी और गलत तरीके से लागू किए गए जीएसटी ने लोगों को पीड़ा और दुख दिया। नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था, व्यापार, उद्योग को बर्बाद कर दिया, जिससे लाखों फैक्ट्रियां बंद हो गईं और लाखों लोग बेरोजगार हो गए।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD