Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

के. विजय कुमार ने उधमपुर के चोगान में जन-वन मेले का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 09 Mar 2019

Last updated on: Mar 09, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा उधमपुर जिले में थियाल (चोगान) में आयोजित किए गये जन-वन मेले का उद्घाटन किया, जिसमें कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर और रियासी सहित जम्मू सम्भाग के 5 जिलों से 900 से अधिक प्रगतिशील किसानों और आम जनता ने भाग लिया। आयुक्त सचिव वन एम.के. द्विवेदी, पीसीसीएफ जेएंडके सुरेश चुघ, एसएसपी उधमपुर राजीव ओमप्रकाश पांडे, निदेशक भू-संरक्षण पी.के सिंह, एडीडीसी ऊधमपुर अशोक कुमार, एपीसीसीएफ सीएएमपीए सर्वेश राय, मुख्य वन्यजीव संरक्षक सुरेश गुप्ता, एमडी जेकेएसएफसी वासु यादव और वन विभाग की विभिन्न विंगों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।कार्यक्रम का विवरण देते हुए, यह बताया गया कि इस मेले के आयोजन के पीछे का उद्देश्य हरियाली के महत्व, इसके पतन और इससे जुड़े दुष्प्रभावों के बारे में सामान्य जागरूकता पैदा करना और आम जनता और किसानों को वानिकी, वन्यजीव, बागवानी,कृषि आदि पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।सलाहकार ने इस विषाल कार्यक्रम के आयोजन के लिए सामाजिक वानिकी विभाग के प्रयासों की सराहना की। इसके उपरांत, किसानों के साथ बातचीत के दौरान, के. विजय कुमार को उनकी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया गया, जिसमें बेहतर सड़क संपर्क, लकड़ी की गुणवत्ता, बंदर और तेंदुए के खतरे के अलावा अन्य मुद्दे शामिल हैं।के. विजय कुमार ने किसानों को आष्वासन दिया कि उनकी वास्तविक मांगों पर निश्चित रूप से ध्यान दिया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Tags: K Vijay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD