Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सलाहकार के. विजय कुमार ने जीएमसी में डेंगू बुखार और स्वाइन फ्लू के मामलों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 12 Oct 2019

Last updated on: Oct 12, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में डेंगू बुखार और स्वाइन फ्लू के मामलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक बैठक बुलाई।मंडलायुक्त संजीव वर्मा, एक्टिंग प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू डॉ. दिनेश गुप्ता, आयुक्त जम्मू नगर निगम पंकज मगोत्रा, प्रबंध निदेशक जेकेएमएससीएल शिव कुमार गुप्ता, प्रशासक समिता सेठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह, मुख्य लेखा अधिकारी जीएमसी तथा गणमान्य बैठक में उपस्थित थे।जीएमसी जम्मू के संबंधित अधिकारियों ने सलाहकार को सूचित किया कि अभी तक डेंगू या स्वाइन फ्लू का कोई प्रकोप नहीं है और इन दो मौसमी संक्रामक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज, जम्मू में निदान, बुनियादी ढाँचे और जनशक्ति के संबंध में पर्याप्त तैयारी है। सलाहकार ने इस जानकारी पर संतोष व्यक्त किया।वरिष्ठ अधिकारियों और एचओडी ने बैठक में कुछ मुद्दों को उठाया। सलाहकार ने आश्वासन दिया कि मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाएगा।आयुक्त जम्मू नगर निगम को निर्देशित किया गया कि जीएमसी और उसके आस-पास की स्वच्छता स्थिति को सुनिश्चित करने के साथ-साथ कुत्तों पर भी प्रतिबंधित किया जाए ताकि डॉग बाइट की संख्या को कम किया जा सके।उन्होंने सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में बीएसएल 3, स्टेट ऑफ आर्ट, स्वाइन फ्लू लैब और वीआरडीएल लैब में प्रगति कार्य का भी जायजा लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने हाई टेक अल्ट्रा मॉडर्न बायोकैमिस्ट्री लैब का दौरा किया और बीएसएल 3 और स्वाइन फ्लू लैब को कम से कम समय में पूरा करने और इसे पूरी तरह कार्यात्मक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

Tags: K Vijay Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD