Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने 19 सरकारी ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 09 Mar 2019

Last updated on: Mar 09, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने आज राजभवन जम्मू में एक प्रभावशाली समारोह में स्टेट सर्विसेज डिलीवरी गेटवे पर 07 विभागों की 19 सरकारी ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का शुभारंभ किया।राज्यपाल के सलाहकार के. स्कंदन, मुख्य सचिव बी.वी. आर. सुब्रमण्यम, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा अटल डुल्लू, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री उमंग नरुला, आयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी खुर्शीद अहमद शाह, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सौगात विश्वास, सचिव समाज कल्याण विभाग फारूक अहमद लोन तथा गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।सरकारी नागरिक सेवाओं के ऑनलाइन मोड को  सीडीएसी मुम्बई के सहयोग से जम्मू-कश्मीर की एक गवर्नेंस एजेंसी, आईटी विभाग द्वारा विकसित किया गया है और यह www.jk.gov.in पर उपलब्ध होगा। इन सेवाओं के षुरु होने के साथ, सेवाओं की कुल संख्या जो अब स्टेट सर्विसेज डिलीवरी गेटवे पर उपलब्ध होगी, को बढ़ाकर 26 कर दिया गया है।सौगत विष्वास ने एसएसडीजी परियोजना की एक विस्तृत प्रस्तुति दी और बताया कि नई शुरू की गई सेवाओं से हर साल 07 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ होगा।राज्यपाल ने कहा कि ऑनलाइन मोड से अनावश्यक मानव हस्तक्षेप से बचा जाएगा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के अलावा सार्वजनिक वितरण तंत्र को गति मिलेगी। 

उन्होंने सचिव आईटी से इस तरह की ऑनलाइन सेवाओं को शामिल करने और इस उद्देश्य के लिए एक उपयोगकर्ता के अनुकूल मोबाइल ऐप भी तैयार करने का आग्रह किया।राज्यपाल ने इस सुविधा को विकसित करने में आईटी विभाग के एसएसडीजी टीम के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की।राज्यपाल ने एकीकृत सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत उधमपुर जिले के लाभार्थियों के 20,000 से अधिक मामलों, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, व्यथित महिलाएं और दिव्यांग षामिल हैं, के लिए पेंशन उपलब्ध करवाकर ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जारी करने को मंजूरी दी।राज्यपाल ने ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से रोजगार के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की, जिसमें पहले ऑनलाइन एनओसी श्रीनगर में उपायुक्त, शाहिद इकबाल चौधरी द्वारा वितरित की गई थी जिसे वीडियो कॉन्फ्रेंस में देखा गया था।इस अवसर पर, सलाहकार के. स्कंदन ने ऑनलाइन मोड में अधिक सेवाओं को लाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए सेवाओं के बारे में सार्वजनिक प्रतिक्रिया प्राप्त करने का प्रावधान शामिल किया जाए।

 

Tags: Satya Pal Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD